एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: बीजेपी सांसद से हुई चूक, CM नीतीश को कह दिया प्रधानमंत्री, वंदे भारत के लिए दिया धन्यवाद

BJP MP Sunil Kumar Singh: सांसद सुनील कुमार सिंह मंगलवार को गया पहुंचे थे. यहां सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का ठहराव था. मीडियाकर्मियों को संबोधित करने में वह यह बात कह गए.

गया: बिहार में बीजेपी के एक सांसद सुनील कुमार सिंह (BJP MP Sunil Kumar Singh) ने मंगलवार (27 जून) को पटना और रांची के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के लिए 'प्रधानमंत्री नीतीश कुमार' को धन्यवाद दिया. मीडिया को वो संबोधित कर रहे थे और उनसे चूक हो गई. औरंगाबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे सुनील कुमार सिंह मंगलवार को गया पहुंचे थे. यहां उक्त सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का ठहराव था. औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में गया जिले का एक हिस्सा शामिल है.

इस मौके पर बीजेपी सांसद सुनील कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा- "मैं दक्षिण बिहार के लोगों को यह अनमोल उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं." इसके बाद सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थान पर प्रधानमंत्री नीतीश कुमार कह देने की चूक वाला वीडियो वायरल हो गया. हालांकि इस वीडियो में उन्हें कुछ सेकेंड के भीतर ही अपनी गलती को ठीक करते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ अपना बयान दोहराते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान बीजेपी की गया जिला इकाई के प्रमुख प्रेम प्रकाश चिंटू भी उनके साथ खड़े दिख रहे थे.

नीतीश कुमार के करीबी रहे हैं सुनील कुमार सिंह

बता दें कि सुनील कुमार सिंह पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी थे. उन्होंने 1998 में पहली बार समता पार्टी के टिकट पर अपनी सीट जीती थी और 2009 में जेडीयू के उम्मीदवार के रूप में औरंगाबाद सीट से फिर विजयी हुए थे.

नीतीश कुमार द्वारा पहली बार बीजेपी से नाता तोड़ने के एक साल बाद सिंह लोकसभा चुनाव से पहले 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. मंगलवार को उक्त ट्रेन के मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों पर बीजेपी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. अंतिम पड़ाव पटना में स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्रेन का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express Flag Off: रांची से पटना के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, PM नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को बीजेपी ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार
बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को बीजेपी ने राज्यसभा के लिए बनाया उम्मीदवार
Bihar Rajya Sabha Elections में बीजेपी ने उतारे दो उम्मीदवार, अब उपेंद्र कुशवाहा का क्या होगा? सामने आई ये जानकारी
बीजेपी ने उतारे दो उम्मीदवार, अब उपेंद्र कुशवाहा का क्या होगा? सामने आई ये जानकारी
'…मुख्यमंत्री बना दीजिए', नीतीश के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'…मुख्यमंत्री बना दीजिए', नीतीश के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा तो जदयू किससे मांगेगी कुर्बानी? हरिवंश या रामनाथ ठाकुर, समझें समीकरण
निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा तो जदयू किससे मांगेगी कुर्बानी? हरिवंश या रामनाथ ठाकुर, समझें समीकरण

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget