एक्सप्लोरर

Samrat Choudhary: 'लालू यादव या कांग्रेस बताए...', तेजस्वी यादव के सवाल पर भड़के सम्राट चौधरी, पूछे तीखे सवाल

Samrat Choudhary attack on Tejashwi Yadav: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आरजेडी पर लगातार हमलावर रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने तेजस्वी यादव पर जोरदार पलटवार किया है.

Samrat Chowdhary: बिहार में आरक्षण के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरक्षण को लेकर नीतीश सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया. वहीं, इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी का पक्ष (आरक्षण को लेकर) साफ है. कल भी हम आरक्षण के समर्थक थे और आज भी हैं. लालू यादव या कांग्रेस बताए कि उन्होंने किसे आरक्षण दिया है? आज तक के लोकतंत्र में न कांग्रेस पार्टी ने किसी को आरक्षण दिया और न ही लालू यादव ने किसी को आरक्षण दिया.

'संविधान विरोधी हैं तेजस्वी यादव'

वहीं, इस पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव संविधान विरोधी हैं. वे संवैधानिक संस्थान का सम्मान नहीं करते हैं. संवैधानिक संस्थान का अपमान करने वाली उनकी संविधान विरोधी मानसिकता झलक रही है. हम (बीजेपी) तो हमेशा आरक्षण के पक्ष में रहे, लेकिन आप अपनी पार्टी को परिवारवाद के आरक्षण से कब मुक्त करेंगे?

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार की तरफ से जातीय गणना और उसके आधार पर बढ़ाई गई आरक्षण की सीमा को संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाए. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि हो सकता है नीतीश कुमार ने बाद में 9वीं अनुसूची में डालने का प्रस्ताव वापस ले लिया हो. इसको लेकर बीजेपी हो या जेडीयू, कोई कुछ नहीं बोल रहा है. हो सकता है कि नीतीश की केंद्र सरकार नहीं सुन रही है, न बिहार में उनका कोई सुन रहा है.

वहीं, उन्होंने विशेष राज्य के दर्ज के मुद्दे पर जेडीयू को घेरते हुए कहा कि इसके लिए कितना कुछ किया गया था, लेकिन सरकार ने इसे साफ तौर पर मना कर दिया, लेकिन अब कोई कुछ नहीं बोल रहा है. तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार आज सरकार में हैं और अगर दबाव डालें तो बीजेपी मना नहीं कर सकती.

ये भी पढ़ें: Bihar News: कटिहार में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, अश्लील वीडियो से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Embed widget