एक्सप्लोरर

BPSC Protest: पटना में फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग तोड़ बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने निकले

Patna BPSC Protest: पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल से छात्रों ने पैदल मार्च की शुरुआत की. एक तरफ 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है तो दूसरी ओर अभी भी री-एग्जाम की मांग जारी है.

Patna BPSC Candidates Protest March: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ रिजल्ट आ चुका है तो दूसरी ओर अभी भी री-एग्जाम की मांग जारी है. गुरुवार (30 जनवरी) को पटना की सड़कों पर एक बार फिर बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने उतरकर प्रदर्शन किया. री-एग्जाम की मांग की. 

प्रदर्शन करते हुए छात्र बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने के लिए इनकम टैक्स चौराहे से आगे बढ़े. हालांकि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने. बैरिकेडिंग को तोड़कर वे बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ गए. सैकड़ों की संख्या में ये छात्र राजधानी पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल से इन छात्रों ने पैदल मार्च की शुरुआत की है.

न्यायालय से उम्मीद…जो हक है वो मिलेगा

प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि री-एग्जाम होना चाहिए. हम लोग डेमोक्रेसी में रहते हैं. डरने की क्या बात है? रिजल्ट आ गया उससे कोई मतलब नहीं है. हमारी लड़ाई जारी है. कल (शुक्रवार) कोर्ट से भी फैसला आने वाला है. हमें न्यायालय से उम्मीद है कि जो हक है वो मिलेगा. एक और अभ्यर्थी ने कहा कि जब तक री-एग्जाम नहीं होगा हम लोग रुकने वाले नहीं हैं. कुछ और अभ्यर्थियों ने कहा कि सवाल बीपीएससी के अध्यक्ष से होना चाहिए. उनसे सवाल क्यों नहीं किया जा रहा है?

बता दें कि 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसका फैसला 31 जनवरी को हो जाना चाहिए. पटना हाईकोर्ट में सुनवाई है. परीक्षा में गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पटना हाईकोर्ट ने छात्रों की याचिका को स्वीकार कर बिहार सरकार और बीपीएससी को 30 जनवरी तक अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद 23 जनवरी को 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. 

यह भी पढ़ें- Anant Singh: अभी जेल में ही रहेंगे पूर्व विधायक अनंत सिंह, जानिए जमानत याचिका पर कोर्ट ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: राज्यसभा जाएंगे या नहीं, नीतीश कुमार ही लेंगे अंतिम फैसला? बिहार के मंत्री का बड़ा बयान
Live: राज्यसभा जाएंगे या नहीं, नीतीश कुमार ही लेंगे अंतिम फैसला? बिहार के मंत्री का बड़ा बयान
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार अगर गए राज्यसभा तो किसे होना चाहिए बिहार का CM? पप्पू यादव ने रख दी बड़ी मांग
नीतीश कुमार अगर गए राज्यसभा तो किसे होना चाहिए बिहार का CM? पप्पू यादव ने रख दी बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget