एक्सप्लोरर

नियोजित और BPSC से बहाल हुए शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वेतन भुगतान को लेकर आई ये बड़ी जानकारी

Bihar News: शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने पत्र जारी किया है. आज बुधवार (7 फरवरी) तक वेतन भुगतान के लिए कहा गया है.

पटनाबिहार सरकार के शिक्षा विभाग में पिछले तीन महीने में 2 लाख से अधिक नए शिक्षकों की बहाली बीपीएससी की ओर से की गई है. आगे भी बहाली होने वाली है. वहीं चार लाख के करीब नियोजित शिक्षक भी स्कूलों में अपना योगदान दे रहे हैं. इन सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश जारी किया है. बीते मंगलवार (6 फरवरी) को शिक्षा विभाग से पत्र जारी हुआ है और आज बुधवार (7 फरवरी) तक वेतन भुगतान के लिए कहा गया है.

शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने पत्र जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि नियोजित शिक्षकों एवं बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित विद्यालय अध्यापकों का वेतन भुगतान 7 फरवरी  को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया जाए. उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा है कि इन विद्यालय अध्यापकों के वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब एवं किसी प्रकार की लापरवाही मान्य नहीं है. इसके लिए जवाबदेह पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुसात्मक कार्रवाई की जाएगी. अंत में लिखा गया है इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान में क्यों होता है विलंब?

सरकार के सभी विभागों में जब समय से ही सैलरी मिल जाती है तो शिक्षकों के वेतन में इतना विलंब क्यों होता है? एक नियोजित शिक्षक ने बताया कि उन लोगों की सैलरी तो चार-पांच महीना पहले तक तो एक-एक महीने लेट करके आती थी, लेकिन पिछले दो-तीन महीने से 10 से 12 तारीख तक वेतन आ जाता है. वेतन लेट मिलने की बड़ी वजह यह है कि नियोजित शिक्षकों की सैलरी सर्व शिक्षा अभियान जिसका नाम अब समग्र शिक्षा अनुदान कर दिया गया है उसके तहत मिलती है. हर महीना उसका आवंटन होता है जो जिला शिक्षा पदाधिकारी के खाते में जाता है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से शिक्षकों के अकाउंट में पैसा भेजा जाता है. हालांकि जो नियमित शिक्षक यानी बिहार सरकार के कर्मी हैं उन लोगों की सैलरी बिहार सरकार की ट्रेजरी से मिलती है और उन लोगों की सैलरी मिल भी गई है.

अब सवाल है कि बीपीएससी से जो नए शिक्षक बहाल हुए हैं वह राज्यकर्मी हैं फिर उनकी सैलरी के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश क्यों देना पड़ा? एक पुराने शिक्षक भोला पासवान ने बताया कि बिहार सरकार ने शिक्षकों को बहाल तो कर दिया है लेकिन अभी तक उन्हें बिहार सरकार की ट्रेजरी से अंकित नहीं किया गया है. उन लोग का वेतन भी सर्व शिक्षा अभियान के तहत ही मिल रहा है. आवंटन होगा तो सैलरी मिलेगी. अगर दो-तीन महीना आवंटन में लेट होता है तो नियोजित शिक्षकों की तरह इन्हें भी लेट वेतन मिलेगा.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से मची खलबली! PM मोदी से होगी मुलाकात, सीट शेयरिंग पर अटका मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
नीतीश कुमार के काफिले की चपेट में आने से बची मासूम, महिला सिपाही ने ऐसे बचाई जान, VIDEO
नीतीश कुमार के काफिले की चपेट में आने से बची मासूम, महिला सिपाही ने ऐसे बचाई जान, VIDEO

वीडियोज

ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
CM ममता के खिलाफ चुनावी चार्जशीट जारी करेगी BJP?
युद्ध के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंसे Donald Trump?
ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget