एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Exam: सीवान में परीक्षा केंद्र पर बवाल, बायोमेट्रिक नहीं होने पर परीक्षार्थियों ने किया जमकर हंगामा

BPSC Teacher News: सीवान के एक बीपीएससी शिक्षक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने करीब दो घंटे तक प्रशासन का विरोध किया. इस दौरान परीक्षार्थी और प्रशासन के अधिकारियों के बीच बहस भी हुई.

सीवान: बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिए बीपीएससी की परीक्षा (BPSC Teacher Exam) गुरुवार से शुरू हुई है. वहीं, सीवान में परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. प्रथम पाली में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने करीब दो घंटे तक विरोध किया. हंगामा की सूचना मिलते ही सीवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति के परीक्षार्थियों ने बायोमेट्रिक नहीं होने से नाराज होकर हंगामा किया है. मामला शहर के डॉन बॉस्को हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का है.

परीक्षार्थियों ने कहा- बीपीएससी की लापरवाही है

बताया जा रहा है कि प्रथम पाली में करीब 50 परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक नहीं हो पाया था. परीक्षार्थी जब परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले तो केंद्र पर मौजूद मजिस्ट्रेट से बायोमेट्रिक को लेकर उनकी बहस हो गई. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करने लगे. परीक्षार्थियों का कहना है कि एडमिट कार्ड में साफ साफ शब्दों में लिखा है कि परीक्षा समाप्ति के बाद बायोमेट्रिक कराने के बाद ही वापस निकलना है. हम लोग का जब बायोमेट्रिक नहीं हुआ तो ऐसे ही हम सभी अनुपस्थित माने जाएंगे. परीक्षार्थियों का आरोप है कि बीपीएससी की लापरवाही है. अनट्रेंड स्टॉफ को रखा गया है, जिसके कारण इस तरह की लापरवाही हुई है. प्रशासन द्वारा बल पूर्वक कर केंद्र से बाहर निकाला गया है.

प्रशासन के अधिकारियों ने दिया आश्वासन 

वहीं, हंगामा का सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीएम रामबाबू बैठा, सराय ओपी थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम दल बल के साथ पहुंचे. अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ. एसडीएम ने बताया कि करीब 50 परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक नहीं हो पाया है. परीक्षार्थियों को कहा गया है कि वह एक आवेदन जमा करें, जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से आयोग को भेज दिया जाएगा. इसके अलावा अगर परीक्षार्थी चाहे तो कल भी बायोमेट्रिक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher Exam: किसी ने स्टेशन पर बिताई रात, किसी ने बैठे-बैठे सुबह का किया इंतजार, वायरल VIDEO देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget