एक्सप्लोरर

Mayawati News: कांग्रेस सत्ता से क्यों हो गई है बाहर? बक्सर में मायावती ने बताईं बड़ी वजह, सियासत गरमाई

Bihar Election 2024: बक्सर में बीएसपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने गुरुवार को मायावती पहुंचीं. उन्होंने कई मुद्दों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

Mayawati News: पूरे देश में पांचवें चरण के चुनाव के बाद अंतिम दौर के चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को बक्सर पहुंची. बसपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के हित के लिए मंडल कमेटी की सिफारिश को संसद में समर्थन किया, लेकिन बीजेपी-कांग्रेस ने आज तक लागू भी नहीं किया. बीएसपी के दबाव के कारण आरक्षण खत्म नहीं हुआ. देश के राजानीतिक दलों के चंदा लेने का खुलासा में बहुजन समाज पार्टी वंचित है. 

मायावती ने यह भी कहा कि पार्टियां धर्म के नाम पर राजनीति कर रही हैं. कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर हो गई है इसलिए ज्यादातर राज्यों से सत्ता से बाहर हो गई. बीजेपी की जातिवादी मोदी वादी संकीर्ण मानसिकता की वजह से केंद्र की सत्ता से जाने वाली है.

बीजेपी पर साधा निशाना

मायावती ने कहा कि बीएसपी को छोड़कर अन्य बड़ी पार्टियां इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए इस देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्ना सेठों से अपने दल को चलाने एवं चुनाव लड़ने के लिए रुपये ली हैं. कांग्रेस पार्टी की तरह ही बीजेपी भी जांच एजेंसियों का अपने स्वार्थ के लिए दुरुपयोग कर रही है. प्राइवेट सेक्टर में पूंजीपतियों और धन्ना सेठों को लाभ दिया जा रहा है. इतना ही नहीं धर्म के नाम पर राजनीति चरम सीमा पर देखा जा रहा है. गलत किसान आर्थिक नीतियों की वजह से किसानों पर बुरा असर पड़ा हुआ है. व्यापारी वर्ग भी काफी परेशान हैं. देश में अभी भी भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है.

लोगों से मायावती ने कीं अपील

लोगों से अपील करते हुए बीएसपी प्रमुख ने कहा कि अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए मीडिया ओपिनियन पोल का इस्तेमाल बीजेपी कर रही है. केंद्र की सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि सरकार फ्री में राशन नहीं दे रही है. यह टैक्स का पैसा है यह आप लोगों का पैसा है. आप लोग अपना नमक खा रहे हैं. इन सब बातों के बहकावे में आकर बीजेपी को वोट नहीं देना है. वहीं, बक्सर से अनिल कुमार को विजयी बनाने की अपील कीं. इसके साथ ही सासाराम से भी प्रत्याशी बक्सर आए थे उनकी भी जीत को लेकर लोगों से उन्होंने अपील कीं.

ये भी पढे़ं: Amit Shah: दिवंगत सुशील मोदी के घर पहुंचे अमित शाह, पुराने संबंधों को याद कर परिजनों का बंधाया ढांढस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget