एक्सप्लोरर

सुपौल से गुरुग्राम जा रही बस बनी आग का गोला, 150 यात्रियों की मुश्किल से बची जान

Bihar News: सुपौल में एक चलती बस में आग लग गई. 52 सीटर बस में 12 स्लीपर और बेंच-डेस्क के साथ स्टूल लगा कर करीब 150 यात्री भरे गए थे, जिनकी मुश्किल से जान बच पाई है.

Bihar Latest News: बिहार के मोतिहारी में एक लग्जरी बस में आग लग गई. मोतिहारी के नेशनल हाईवे स्थित पिपराकोठी थाना क्षेत्र के बंगरी ओवर ब्रिज रेलवे गुमटी के पास अचानक चलती बस आग का गोला बन गई. बस यात्रियों को लेकर सुपौल से गुरुग्राम जा रही थी. आग लगने के बाद यात्रियों ने किसी तरफ बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन वे अपना सामान नहीं बचा पाए. फायर ब्रिग्रेड के पहुंचने से पहले बस जलकर खाक हो गई. बस में करीब 150 यात्री सवार थे, जिसमें महिला-पुरुष के अलावा बच्चे भी शामिल थे.

सूचना के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र के बंगरी ओवर ब्रिज के पास वाटगंज रेलवे गुमटी के पास सुपौल से गुरुग्राम जा रही शिव महिमा कंपनी की बस इंजन में खराबी आ गई. इसके बावजूद ड्राइवर बस को चलाए जा रहा था. जिसके बाद बस के इंजन से आग निकली और देखते ही देखते पूरी बस को आगोश में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी. इंजन में आग लगने के बाद बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. लेकिन, अधिकाश यात्रियों का सामान बस में ही रह गया, जिसके कारण पूरा सामान जल गया.

सुपौल से गुरुग्राम जा रही थी बस
बस में सवार यात्री ने बताया कि सुपौल जिले से गुरुग्राम के लिए बस खुली थी रास्ते में दो बार मुजफ्फरपुर के करीब इंजन में खराबी आई थी. ड्राइवर ने बोला कि आगे ठीक करवा लेंगे, परन्तु बस तेज रफ्तार में नही चल रही थी जिसके कारण ड्राइवर बस का एक्सीलेटर ज्यादा दबा कर चला रहा था फिर भी बस करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ज्यादा नही चल रही थी. सड़क पर चल रही एक अन्य बस के ड्राइवर ने उनकी बस के चालक को इशारा किया था. लेकिन, इसके बाद भी उसने बस को नहीं रोका.

बस के पिछले दरवाजे पर फिक्स की गई थी सीट
बस के पिछले दरवाजे के पास सीट फिक्स होने की वजह से बस का पिछला गेट नहीं खुला, जिसकी वजह से यात्रियों को बस में आग लगने के बाद काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया. बस में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जो दिल्ली और हरियाणा में मजदूरी करने जा रहे थे.

बस में आग लगने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पिपराकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई. लेकिन, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक बस जलकर राख हो गई. बाद में उसी कंपनी की बस को बुलाकर यात्रियों को भेजा गया.

घटना पर क्या बोली पुलिस?
पिपराकोठी थानाध्यक्ष ने बताया बस सुपौल से गुरुग्राम जा रही थी. तभी अचानक बस में आग लगने की सूचना मिली. अग्निशमन दल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. बस से यात्रियों को निकालने के दौरान कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई है. 2-4 यात्री आग से मामूली झुलस भी गए. सभी यात्रियों का इलाज कराकर उन्हें दूसरे बस उनके गंतव्य स्थान पर भेजा गया.

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह और चिराग पासवान, बोले- ‘लोगों को डराने की...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर JDU के कद्दावर नेता का बड़ा बयान, 'लोगों से जितना…'
निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर JDU के कद्दावर नेता का बड़ा बयान, 'लोगों से जितना…'
Bihar News: 'काला बाजारी पर तुरंत कार्रवाई करेगी सरकार', LPG संकट के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की दो टूक
'काला बाजारी पर तुरंत कार्रवाई करेगी सरकार', LPG संकट के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की दो टूक
T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत
T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत
बोर्ड की लापरवाही! अभ्यर्थी की जगह एडमिट कार्ड में छाप दी कुत्ते की तस्वीर, रोहतास का मामला
बोर्ड की लापरवाही! अभ्यर्थी की जगह एडमिट कार्ड में छाप दी कुत्ते की तस्वीर, रोहतास का मामला

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget