एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बक्सर में पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जख्मी, जान बचाकर भागे, SP ने कहा- बड़ी कार्रवाई होगी

Buxar Attack on Police: पुलिस को देखकर महादलित बस्ती के लोग उग्र हो गए. लोगों का कहना है कि शराब के लिए पुलिस छापेमारी करने गई थी. हालांकि घटना पर एसपी ने कुछ और कहा है.

बक्सर: सोनबरसा ओपी थाना क्षेत्र के मउडीहा गांव में गुरुवार (3 अगस्त) की रात महादलित बस्ती के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. घटना रात के करीब 8.30 बजे की है. इस हमले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार समेत 6 से 7 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि शराब की सूचना पर पुलिस महादलित बस्ती में छापेमारी करने गई थी. हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है.

यह भी कहा गया कि पुलिस को देखकर महादलित बस्ती के लोग उग्र हो गए. अंत में किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागे. इस मामले में सदर अस्पताल पहुंचे घायल सिपाही मनोज प्रसाद ने बताया कि हम लोग संध्या गस्ती में थे. अचानक 40 से 50 की संख्या में ग्रामीणों ने हम पर हमला कर दिया.

Bihar Crime: बक्सर में पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जख्मी, जान बचाकर भागे, SP ने कहा- बड़ी कार्रवाई होगी

एसपी ने क्या कहा?

सदर अस्पताल में पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने पहुंचे बक्सर एसपी मनीष कुमार ने मीडिया को बताया कि सोनबरसा ओपी प्रभारी गस्ती में जा रहे थे जहां इनको देखकर लोग वहां से भाग गए. वहां पर किसी की बाइक छूट गई थी. ओपी प्रभारी बाइक थाने पर ले जाकर सत्यापन करने के लिए जा ही रहे थे कि ग्रामीणों ने हमला कर दिया. थानाध्यक्ष और एक कॉन्स्टेबल को चोट लगी है. इस पर बड़ी कार्रवाई होगी.

थानाध्यक्ष को लगी गंभीर चोट

सदर अस्पताल के चिकित्सक निशांत चौबे ने बताया कि नवानगर थाना के सोनबरसा ओपी से दो पुलिसकर्मी आए हैं. एक सुनील कुमार सिंह और दूसरे मनोज प्रसाद हैं. सुनील कुमार को गंभीर चोट लगी है जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर में किया गया है. सदर अस्पताल में आने पर एक्स-रे एवं सीटी स्कैन जांच की गई है. मनोज प्रसाद का एक्स-रे किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

इस पूरे मामले में देखा जाए तो पुलिस साफ तौर पर खुलकर बोलने से बचती नजर आ रही है. वहीं दूसरी ओर शराब की सूचना पर सिमरी थाना की पुलिस बुधवार (2 अगस्त) की रात दुल्लहपुर गांव के महादलित बस्ती में गई थी. उस दौरान भी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोला था. हालांकि इसमें किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है. सिमरी की घटना पर एसपी ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. किसी पुलिसकर्मी को चोटें नहीं आई हैं. हालांकि सोनबरसा में चोट आई है. इस पर बड़ी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- चक्रव्यूह में नीतीश कुमार! फूलपुर से चुनाव लड़ने से पहले JDU को क्या करना चाहिए? सुशील कुमार मोदी ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget