एक्सप्लोरर

बक्सर ट्रेन हादसा: मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 14 लाख, घायलों को 50-50 हजार, अब तक क्या-क्या हुआ? जानें

North East Express Accident Updates: घटना के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच टीम रेल मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी. जांच के बाद पता चलेगा कि घटना कैसे हुई.

पटनाबक्सर के रघुनाथपुर (Buxar Raghunathpur) में हुए ट्रेन हादसे के बाद लगातार राहत बचाव का कार्य जारी है. जिला प्रशासन से लेकर रेलवे की टीम मुस्तैदी से जुटी है. घटना के बाद घायलों को छोड़कर स्पेशल ट्रेन से अन्य यात्रियों को भेजा गया. इस बीच रेलवे की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई है. घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे. वहीं बिहार सरकार की ओर से मरने वाले लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50-50 दिए जाएंगे. हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. जानिए अब तक क्या-क्या हुआ है. 

कई घायल पटना रेफर, कई यात्री हुए डिस्चार्ज

दरअसल जहां रेल हादसा हुआ है वह दानापुर रेल मंडल में आता है. मौके पर दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी भी पहुंचे. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ घायलों को पटना एम्स और पीएमसीएच रेफर किया गया है. कुछ अभी भी इस अस्पताल में हैं. कई घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया. 

बक्सर ट्रेन हादसा: मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 14 लाख, घायलों को 50-50 हजार, अब तक क्या-क्या हुआ? जानें

रेल मंत्रालय को जांच टीम सौंपेगी रिपोर्ट

डीआरएम जयंत चौधरी ने बताया कि इस हादसे में 20 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. दो बोगियां पलटीं हैं. रेल मंत्रालय की ओर से दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच टीम रेल मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी. जांच के बाद पता चलेगा कि घटना कैसे हुई. हादसे के बाद रेलवे ने अपना काम शुरू कर दिया है. जल्द यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी. हालांकि हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है. ट्रेन की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है.

रेलवे ने माना- चार मौतें, 30 लोग हुए घायल

ट्रैक पर डिरेल हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) की बोगियों को क्रेन के माध्यम से हटाने का काम चल रहा है. इसमें कुछ वक्त लग सकता है. इसके चलते कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं. कुछ को कैंसिल भी किया गया है. बक्सर रेल हादसे के बाद गुरुवार (12 अक्टूबर) की सुबह पूर्व मध्य रेलवे की ओर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चार लोगों की मौत और 30 घायल की पुष्टि की गई है. इसी विज्ञप्ति के तहत जानकारी दी गई है कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख दिया जाएगा. वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. रेलवे की ओर से यह भी बताया गया है कि 30 लोगों में 5 गंभीर रूप से जख्मी हैं जबकि 25 साधारण रूप से घायल हैं. बताया गया कि घायलों का इलाज रघुनाथपुर, बक्सर, आरा और पटना में चल रहा है.

बक्सर ट्रेन हादसा: मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 14 लाख, घायलों को 50-50 हजार, अब तक क्या-क्या हुआ? जानें

बक्सर डीएम ने कहा था- 80 से 100 घायल

इससे पहले हादसे के बाद बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा था कि करीब 80 से 100 लोग घायल हुए हैं. इसमें से कुछ यात्रियों को पटना रेफर किया गया था. वहीं जिन चार लोगों की मौत हुई है उनकी लिस्ट जारी की गई है. चारों की पहचान हो गई है.

स्थानीय के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद सबसे पहले आसपास के लोग ही मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने भी राहत बचाव में मदद की. इसके बाद जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी जुट गई. रात में ही सभी घायलों को इलाज के लिए पहुंचा दिया गया था. रघुनाथपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को रेफर करना पड़ा था.

कुछ यात्रियों ने बताया कि रात में लोग खा कर सो गए थे. घटना कैसे हुई यह पता नहीं चला. अचानक तेज आवाज आई और फिर पता चला कि ट्रेन के डिब्बे पलट गए हैं. इसके बाद आधी रात में ही चीख-पुकार मच गई. 

यह भी पढ़ें- Buxar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगियां हुईं बेपटरी, 4 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget