एक्सप्लोरर

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की स्थिति अब भी भयावह, AC कोच में ठूंस-ठूंसकर भरे यात्री

Mahakumbh 2025: महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसकी वजह से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है.

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए 40 दिन बाद भी श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला. बक्सर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम से रात तक ट्रेनों में चढ़ने के लिए श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मची रही. यहां तक कि एसी बोगियों में भी सामान्य कोच जैसा हाल दिखाई दिया. बोगियों में लोग ठूंस-ठूंसकर भरे थे.

भीड़ का आलम यह था कि ट्रेन के शौचालय में भी लोग खड़े दिखाई दिए. बोगियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. हालांकि रेल प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा. स्टेशन पर बिना टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया.

धक्का-मुक्की करते दिखाई दिए यात्री
प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में पहले से हजारों यात्री भरे हुए थे. बक्सर स्टेशन पर इतने ही ट्रेन में चढ़ने के लिए संघर्ष करते रहे. यात्री धक्का-मुक्की कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. बातचीत करने के दौरान बाथरूम में यात्रा कर रही नीतू देवी ने बताया कि भीड़ के वजह से हम लोग बाथरूम में यात्रा करने को मजबूर हैं.

वहीं, रिजर्वेशन कराकर प्रयागराज जाने वाले यात्री ने कहा कि रिजर्वेशन होने के बावजूद भी हम लोग काफी मुश्किलों भरी स्थिति में यात्रा कर रहे हैं. साहिबगंज से यात्रा कर रही महिला श्रद्धालु ने बताया हम 10-15 लोग साथ में हैं, काफी मुश्किलों से हम लोग यात्रा कर रहे हैं, हमें प्रयागराज जाना है.

पुलिस बोली-‘लोग मान नहीं रहे’
वही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुआल ने कहा कि हम लोग बार-बार समझा रहे हैं कि लोग AC बोगियों में ना चढ़े, जिनका रिजर्वेशन है वही लोग जाएं, मगर लोग मान नहीं रहे हैं. हमारी प्राथमिकता है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराए. वहीं कई श्रद्धालु यात्रियों ने बताया कि कई घंटे से हम लोग खड़े हैं परिवार के साथ प्रयागराज जाना है भीड़ को देखते हुए हम लोग नहीं जा पा रहे हैं.

वहीं, दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले एक यात्री अवधेश पांडे ने बताया कि रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है मगर हमें जाना जरूरी है इसलिए जनरल टिकट लेकर लेकर हम किसी तरह जाएंगे. आम आदमी बहुत परेशान है. सरकार को इसके लिए व्यवस्था करनी चाहिए.

श्रद्धालुओं के बढ़ते दबाव से गंभीर स्थिति
उमाशंकर पांडे नाम के यात्री भीड़ को देखते हुए एसी बोगी नीचे उतर आए. स्टेशन पर मौजूद स्थानीय कुली धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भीड़ बहुत अधिक होने के बाद भी हम लोगों की कमाई बहुत कम हो गई है. हम लोग यात्रियों को प्रयागराज जाने के लिए सहयोग करते हैं.

रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों के बावजूद भी इस स्थिति में सुधार की कोई ठोस योजना नजर नहीं आ रही है. श्रद्धालुओं के बढ़ते दबाव के बीच गंभीर स्थिति अभी भी बरकरार है. जिसमें किसी भी अप्रिय घटना की आशंका अभी भी जताई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Ideas of India 2025: क्या राजनीति में आएंगे खान सर? BPSC आंदोलन से लेकर तमाम सवालों पर दिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की
नालंदा की शर्मनाक घटना को पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, दोषियों को फांसी देने की मांग की

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Army Chief: जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
जंग के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ को क्यों जबरन हटाया? रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने दिया आदेश- 'तुरंत...'
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget