एक्सप्लोरर

CBSE ने पटना जोन के 36 स्कूलों की मान्यता रद्द की, 2024 में यहां से परीक्षा देने वालों का क्या होगा?

CBSE Board School: इन स्कूलों से 2024 में होने वाली 10वीं की बोर्ड की परीक्षा के लिए सात हजार 200 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है. एक तरह से की गई यह कार्रवाई अन्य स्कूलों के लिए चेतावनी भी है.

पटना: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से पटना जोन के 36 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई है. सोमवार (25 दिसंबर) को यह जानकारी सामने आई. 36 स्कूलों में 10 झारखंड के हैं तो वहीं 26 बिहार के हैं. लिस्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. स्कूलों की मान्यता रद्द करने के साथ ही छात्रों के अभिभावकों को बोर्ड की ओर से आगाह भी किया गया है यहां नामांकन न कराएं.

36 स्कूलों की मान्यता क्यों रद्द की गई?

सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इन 36 स्कूलों की मान्यता बोर्ड की ओर से क्यों रद्द की गई? वजह जो सामने आई है उसके अनुसार ये सारे स्कूल मोटी रकम वसूलते थे. ऐसे में इन पर कार्रवाई की गई है. इतना ही नहीं बल्कि ये लोग स्कूलों को गलत तरीके से चलाते थे. नियमों का भी उल्लंघन किया जाता था. शिकायतों के बाद लगातार जांच की जा रही थी. इसके बाद अब बोर्ड की ओर से कार्रवाई की गई है.

2024 में यहां परीक्षा देने वाले छात्रों का क्या होगा?

बताया जाता है कि इन स्कूलों से 2024 में होने वाली 10वीं की बोर्ड की परीक्षा के लिए सात हजार 200 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है. हालांकि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ने स्कूलों को इस बार अंतिम बार परीक्षा लेने के लिए कहा है. सीबीएसई के अनुसार जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है ये काफी वर्षों से चल रहे थे.

गौरतलब हो कि अक्सर परिजनों की यह शिकायत होती है कि स्कूलों में पढ़ाई के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है. शिकायत करने के बाद भी स्कूल वाले सुनते नहीं हैं. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड की ओर से की गई यह कार्रवाई उन स्कूलों के लिए चेतावनी है जो मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं या सुनते नहीं हैं. एक तरह से की गई यह कार्रवाई अन्य स्कूलों के लिए चेतावनी भी है कि नियमों के उल्लंघन पर उन पर एक्शन जरूर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: नौकरी भी नहीं मिली और... सीवान की लड़कियों के साथ मुजफ्फरपुर में 'कांड', जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget