एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: ग्रहण काल खत्म होने के बाद जरूर कर लें ये काम, दूर हो जाएंगी परेशानियां

Chandra Grahan 2022 Time: मंगलवार को साल का अंतिम ग्रहण लगा जो कि पटना समेत कई राज्यों में देखने को मिला.

पटना: मंगलवार को साल का अंतिम ग्रहण लगा. ये ग्रहण शाम के 6 बजकर 20 मिनट तक रहा. इस दौरान पटना समेत कई राज्यों में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) देखने को मिला. पटना में ग्रहण 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हुआ. चंद्र ग्रहण को लेकर कई सारी धार्मिक मान्यताएं हैं. कहा जाता है कि ग्रहण के खत्म होने के बाद कुछ कार्य जरूर कर लेना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके. ग्रहण के बाद नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए उपायों के बारे में हम यहां आपको बताते हैं.

ग्रहण खत्म होने के बाद नहाना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले लोगों को नहाना चाहिए. इससे कहा जाता है कि मन और तन दोनों की शुद्धि होती है. साथ ही ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी खत्म हो जाता है. कहा गया है कि नहाने के पानी में गंगा जल जरूर होना चाहिए.

गंगाजल का छिड़काव

ग्रहण खत्म होने के बाद गंगा जल का छिड़काव जरूर करना चाहिए. इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है. घर में बरकत होती है. ग्रहण का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है. जैसे ही ग्रहण खत्म हो तुरंत अपने घर के हर सदस्य सहित घर के सभी कोने को गंगा जल से शुद्ध कर लें.

नहाने के बाद करें दान

इसके अलावा कहा जाता है कि नहाने और पूजा-अर्चना करने के बाद अनाज, कुछ पैसे और गुड़ दान करने चाहिए. जरूरतमंदों को ये चीजें दान करने से काफी फायदा होता है. ग्रहण के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलती है. साथ ही मंदिरों में गंगा जल का छिड़काव और इसकी साफ सफाई जरूरी है. इसके साथ ही मंदिर में घी का दीपक जलाकर भगवान की पूजा-अर्चना करें. इससे भी काफी लाभ मिलेगा.

गाय को रोटी खिलाना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को भोजन कराने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है. ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को रोटी जरूर खिलानी चाहिए. इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है. साथ ही शुभ फल की भी प्राप्ति होती है.

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त

बता दें कि भारत में चंद्र ग्रहण शाम के 6 बजकर 20 मिनट तक देखा गया. हालांकि इसका सूतक अभी भी चल रहा है. मंगलवार को साल का आखिरी ग्रहण देखा गया जो कि शाम 5:32 से 6:20 मिनट तक देखा गया. ग्रहण की पटना में समेत कई राज्यों से तस्वीरें भी सामने आईं हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- Inside Photos: आनंद मोहन की बेटी की सगाई में नीतीश-तेजस्वी, विजय चौधरी समेत कई दिग्गज पहुंचे, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार: खुले में मीट और मछुआरों पर टैक्स से भड़के AIMIM नेता, बोले- 'सरकार दिवालिया हो चुकी है'
बिहार: खुले में मीट और मछुआरों पर टैक्स से भड़के AIMIM नेता, बोले- 'सरकार दिवालिया हो चुकी है'

वीडियोज

UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget