एक्सप्लोरर

Chhapra Firing: 'जब वो घर से निकल रहा था तो...', छपरा हिंसा में हुई शख्स की मौत के बाद पिता ने क्या कहा?

Chapra Clash News: बिहार के छपरा में मंगलवार की सुबह दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद गोलीबारी की घटना हुई है. एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो का पटना में इलाज चल रहा है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. इसी घटना के बाद अगले दिन मंगलवार की सुबह दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में गोली लगने से एक शख्स की जान चली गई. मृतक का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है. दो युवकों का पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा है. अब इस मामले में मृतक चंदन के पिता नागेंद्र राय ने कहा है कि उनका बेटा पढ़ाई करने के लिए घर से निकला था. उन्होंने बताया कि उन्हें फोन कर किसी ने जानकारी दी कि उनके बेटे को गोली लग गई है. 

मृतक के पिता नागेंद्र राय ने बताया कि गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद वो तुरंत अस्पताल में पहुंचे, जहां उनके बेटे को भर्ती कराया गया था. गोली कैसे लगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वो वहां मौजूद नहीं थे और इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

छपरा में गोली लगने से युवक की मौत

मृतक के पिता नागेंद्र राय ने कहा, "जब वो घर से निकल रहा था तो हमने पूछा कि कहां जा रहे हो, तब उसने बताया था कि पढ़ने के लिए जा रहे हैं. फिर भिखारी ठाकुर चौक से पता चला कि चंदन को गोली लग गई है." उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है. उनसे जब पूछा गया कि बूथ पर मनमानी हुई तो उन्होंने बताया कि ये बूथ का मामला नहीं है. चुनाव तो 20 मई को हुआ लेकिन उनके बेटे को गोली मंगलवार को लगी है.

पुलिस की जांच पड़ताल जारी

वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए बाद में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की शुरुआत सोमवार (20 मई) को आरजेडी उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद शुरू हुई. बताया गया कि रोहिणी आचार्य के एक बूथ पर जाने के की वजह से कल भी जमकर हंगामा हुआ था. फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है.

ये भी पढ़ें- Chhapra Violence: 'कुछ लोग हैं जो...', छपरा कांड पर क्या बोले तेजस्वी यादव? BJP पर किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget