एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2021 Date: छठ पूजा कब है? जानिए नहाय खाय, खरना और सूर्य पूजन का शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2021 Date: छठ पूजा बेहद खास होता है. यह त्योहार 4 दिनों तक चलता है. छठ पूजा कार्तिक महीने की छठवें मनाया जाता है. यह त्योहार नहाय खाय के साथ शुरू होता है.

छठ पूजा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाला एक बेहद खास त्योहार है. उत्तर भारत के लिए यह त्योहार महत्वपूर्ण होता है. छठ पूजा कार्तिक महीने की छठवें मनाया जाता है. यह त्योहार नहाय खाय के साथ शुरू होता है. इस दौरान महिलाएं 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं. पूरे उत्साह के साथ महिलाएं छठी मैया की पूजा करती हैं. यह त्योहार कई मान्यताओं से जुड़ी हुई है. महिलाएं अच्छी फसल, परिवार की सुख-समद्धि, संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं.

पौराणिक कथाओं के मुताबिक छठी मैया को ब्रह्मा की मानसपुत्री और भगवान सूर्य की बहन माना गया है. छठी मैया निसंतानों को संतान प्रदान करती हैं. इसके अलावा संतानों की लंबी आयु के लिए महिलाएं यह पूजा करती हैं.

छठ पूजा मनाने का कारण

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को यह व्रत रखने और पूजा करने की सलाह दी थी. दरअसल महाभारत के युद्ध के बाद अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे का वध कर दिया गया. तब उसे बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को षष्ठी व्रत (छठ पूजा) का रखने के लिए कहा.   

2021 के छठ पूजा का शुभ मुहूर्त

  • हिंदू पंचांग के मुताबिक छठ पूजा कार्तिक माह की षष्ठी से शुरू हो जाता है. यह पर्व चार दिनों चलता है.
  • साल 2021 में छठ पूजा 8 नवंबर से शुरू हो रहा है.
  • इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को दिन खरना, 10 नवंबर को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और अंत में 11 नवंबर की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व समाप्त हो जाएगा.
  • इस त्योहार का नियम सख्त है. व्रती महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं. इसके अलावा पूजा स्थल को गोबर से लीपा जाता है.

नहाय खाय

चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का पहला दिन नहाय खाय होता है. व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन चने की सब्जी, चावल और साग का सेवन करती हैं.

खरना

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है. इस दौरान महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. शाम के वक्त गुड़ से बनी खीर खायी जाती है. यह खीर मट्टी के चूल्हे पर बनाई जाती है. सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत रखने वाली महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं.

छठ पूजा का तीसरा दिन

छठ पूजा का तीसरा दिन खास होता है. इस दिन महिलाएं शाम के समय नदी या तालाब के पास जाकर छठी मैया की पूजा और सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं.

छठ पूजा का अंतिम दिन

छठ पूजा के चौथे दिन महिलाएं सुबह के समय नदी या तालाब के पास जाती हैं और पानी में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है. अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाए सात या ग्यारह बार अपने स्थान पर परिक्रमा करती हैं. इसके बाद एक-दूसरे को प्रसाद देकर अपना व्रत खोलती हैं. 

यह भी पढ़ें

Rama Ekadashi 2021: 1 नवंबर को है चतुर्मास की आखिरी एकादशी, इस दिन व्रत रखने से प्रसन्न होती हैं लक्ष्मी मां, जानें पूजा और व्रत विधि

Pradosh Vrat 2021: कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत कब है, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget