एक्सप्लोरर

CM Pragati Yatra: पर्यटन स्थल होगा गोगाबील झील, बनेगी एलिवेटेड सड़क, कटिहार में सीएम ने लगाई सौगातों की झड़ी

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री ने कटिहार में 166.96 करोड़ रुपये की लागत से 145 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. सीएम ने अल्पसंख्यक छात्रावास का उद्घाटन किया और जीविका दीदियों से भी मुलाकात की.

Pragati Yatra In Katihar: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को कटिहार पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जिले के लोगों के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी. सीएम ने कहा कि प्रसिद्ध गोगाबिल झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने जीविका को गरीब महिलाओं के लिए संजीवनी बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में चौतरफा विकास कार्य हुए हैं. कटिहार जिले में सब तरह के काम करा दिए गए हैं कुछ नए काम और कराए जाएंगे. 

166.96 करोड़ की योजना की मिली सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 166.96 करोड़ रुपये की लागत से 145 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गोगाबील झील का संरक्षण किया जाएगा और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. साथ ही कटिहार में राजेन्द्र स्टेडियम को स्र्पोट्स कम्पलेक्स के रूप में विकसित किया जायेगा. वहीं आजमनगर प्रखंड में स्थित पौराणिक एवं प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर का विकास एवं सौदर्याकरण किया जाएगा. इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. 

अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कटिहार में सीएम ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद पथ से मिरचाईबाड़ी रोड तक आरओबी एवं एलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. कटिहार नगर निगम के अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा. वहीं जिले में जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा. इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी.

अल्पसंख्यक छात्रावास का किया उद्घाटन 

इसके अलावा कटिहार जिले के 6 प्रखंडों क्रमशः कटिहार, आजमनगर, कोढ़ा, फलका, बरारी एवं प्राणपुर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन और डडखोरा प्रखंड में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जाएगा. प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने अल्पसंख्यक छात्रावास का उद्घाटन किया और जीविका दीदियों से भी मुलाकात की. सीएम ने रामपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया और परिसर में लगाए गए जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया. 

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता के गंगा स्नान को लेकर दिए बयान पर दिलीप जायसवाल ने हज की दी मिसाल, कहा- हिम्मत है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CAG Report: खुद के राजस्व भी नहीं वसूल पा रही बिहार सरकार, योजनाओं-विभागों में अनियमितता उजागर
कैग रिपोर्ट: खुद के राजस्व भी नहीं वसूल पा रही बिहार सरकार, योजनाओं-विभागों में अनियमितता उजागर
राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बैठक में पहुंचे AIMIM विधायक
राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बैठक में पहुंचे AIMIM विधायक
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, 'जो मालिक चाहेंगे वही...'
BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, राज्यसभा के टिकट पर कह दी ये बड़ी बात
Patna News: मामूली विवाद पर प्याज कारोबारी पर फायरिंग, एक भाई की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा
पटना: मामूली विवाद पर प्याज कारोबारी पर फायरिंग, एक भाई की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

वीडियोज

Mutual Fund Classification Rules 2026 | SEBI Updates और Fund Types समझें | Paisa Live
Khabar Gawah Hai: Japan में CM Yogi ने की मैग्लेव ट्रेन की सवारी | CM Yogi Japan Visit | Akhilesh
TRP Ratings of TV: 1.5 से 1.9 के बीच सिमटे टॉप शोज़, क्या क्रिकेट ने छीन ली टीवी की रेटिंग?
Income Tax Act 2025: HRA, Foreign Income, PAN और Audit Rules में बड़े Changes | Paisa Live
Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
13.5 ओवर में चेज या 61 रन से जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बाकी? जानें हर ओवर का समीकरण
13.5 ओवर में चेज या 61 रन से जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बाकी? जानें हर ओवर का समीकरण
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
Embed widget