एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या नालंदा से नीतीश कुमार 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? सीएम ने दिया ये जवाब

CM Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर एक्शन में दिख रहे हैं. वहीं, रविवार को कहां से चुनाव लड़ने के एक सवाल पर उन्होंने बयान दिया.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) और कच्ची दरगाह बिदुपुर छह लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. नालंदा से लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर क्या करना है. इन सबकी चिंता आप लोग मत कीजिए. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों केंद्र की राजनीति को लेकर काफी चर्चा में हैं. विपक्षी एकता की मुहिम में लगे हुए हैं. कांग्रेस के आला नेतृत्व से मुलाकात के बाद काफी सक्रिय दिख रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इसको लेकर यूपी और बंगाल का दौरा पर गए थे.

सीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

नीतीश कुमार ने अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री जेपी गंगा पथ होते हुए गायघाट पहुंचे और वहां कराये जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि जेपी गंगा पथ का गायघाट तक निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण हो जाएगा. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना की आबादी बढ़ रही है. इसे ध्यान में रखते हुए जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है.

'आवागमन सुगम बनाने के लिए जेपी गंगा पथ से इसे जोड़ा जा रहा है'

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता और बेहतर करने के लिए कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है. राजधानी के पूर्वी हिस्से के लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिए जेपी गंगा पथ से इसे जोड़ा जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करें. इसको लेकर सरकार हरसंभव सहयोग करेगी. गंगा नदी पर इस पुल के बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी.

जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य इस साल पूरा हो जाएगा- सीएम

कच्ची दरगाह में निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आज हम लोग यहां आए हैं. हमने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने को लेकर निर्देश दिया है. बीच में कोरोना के कारण निर्माण कार्य में दिक्कत हुई. हमलोग चाहते हैं कि इस साल अंत या फिर अगले साल के शुरुआती एक-दो महीने में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए. कार्य पूरा होने से लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी. जेपी गंगा पथ बनवा रहे हैं, इसी साल इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: खुलकर सामने आए छोटन शुक्ला के भाई, आनंद मोहन की रिहाई पर सवाल उठाने वालों की कर दी 'बोलती बंद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motihari News: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत
मोतिहारी: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
बिहार में होली के बीच बड़ा ऐक्शन, सस्पेंड किए गए 37 पुलिसकर्मी, SP ने क्यों की कार्रवाई?
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, 'शायद नीतीश कुमार...'
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने क्या कहा?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget