एक्सप्लोरर

शिवरात्रि पर दिखा CM नीतीश के विधायक का अनोखा अंदाज, ढोल-नगाड़ों की ताल जमकर लगाए ठुमके

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गोपाल मंडल नवगछिया पहुंचे थे. इसी दौरान नर्तकियों को ढोल नगाड़ों की ताल पर डांस करते देख, विधायक जी भी उत्साहित हो गए और उठकर उनके साथ ठुमके लगाने लगे.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा से विधायक गोपाल मंडल आएदिन सुर्खियों में रहते हैं. सीएम नीतीश के बाहुबली विधायक के अपने अटपटे बयानों की वजह से अक्सर विवाद में रहते हैं. इसी क्रम में फिर एक बार जेडीयू विधायक गोपाल मंडल सुर्खियों में हैं. इस बार किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि अपने डांस की वजह से वो चर्चाओं में हैं.

नर्तकियों के साथ लगाए ठुमके

दरसअल, महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गोपाल मंडल नवगछिया पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान नर्तकी ढोल नगाड़ों की ताल पर डांस कर रहे थे. ये देख विधायक जी भी उत्साहित हो गए और उठकर नर्तकियों के साथ ठुमके लगाने लगे. विधायक जी ठुमके लगाते देख आसपास के लोग दंग रह गए. हालांकि, कुछ ही देर में विधायक के एक सहयोगी ने उन्हें डांस करने से रोका और कुर्सी पर बैठा दिया.

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अब जेडीयू नेता के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों जेडीयू एमएलए अपने "ठोक दूंगा" वाले बयान को लेकर विवादों में आए थे. उनके इस बयान पर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा था.

दरअसल, पूरा मामला बीते रविवार का है. रविवार को जेडीयू विधायक बांका जिले के श्याम बाजार पहुंचे थे, जहां कथित तौर पर ग्रामीणों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. करीब 30 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे विधायक जी कुछ करते या कहते इससे पहले ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उनका विरोध शुरू कर दिया. ऐसे में उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा था. इस घटना के संबंध जब उनसे पूछा गया था तो उन्होंने कहा, " मैं अपनी जमीन देखने के लिए गए था. वहां कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है. लेकिन मेरे जाने के बाद वहां कुछ लोग जमा हो गए, जो मेरे साथ दुर्व्यवहार करने लगे."

जमीनी विवाद को लेकर कही ये बात

वहीं, जब गोपाल मंडल से ये पूछा गया था कि अगर आपके बॉडीगॉर्ड आपके साथ नहीं रहते तो आप क्या करते तो उन्होंने ने साफ तौर पर कहा था, " भले ही मेरे पास बॉडीगार्ड नहीं होते, लेकिन मेरे पास रिवाल्वर रहता है, मैं निकाल कर ठोक देता. रही बात बंधक बनाने की गोपाल मंडल को कोई बंधक नहीं बना सकता है, हम खुद रंगबाज हैं."

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी यादव का दावा- डरी हुई है बिहार सरकार, सच सुनने पर कांपने लगते हैं सत्ताधारी दल के नेता तेजस्वी ने विपक्ष के विधायकों के साथ किया राजभवन मार्च, मंत्री रामसूरत राय को बर्खास्त करने की है मांग
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
Embed widget