एक्सप्लोरर

Congress Candidate List: कांग्रेस ने बिहार के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, दो मुस्लिम चेहरों को टिकट

Bihar Congress Candidate List: बिहार में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में पार्टी ने राज्य की तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

Bihar Congress Candidate List 2024: बिहार में कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. किशनगंज से मोहम्मद जावेद को टिकट दिया है. कटिहार से तारीक अनवर और भागलपुर से अजीत शर्मा को मैदान में  उतारा है. कांग्रेस की बिहार में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ये पहली लिस्ट है. मोहम्मद जावेद किशनगंज से मौजूदा सांसद हैं. अजीत शर्मा बिहार में पार्टी के विधायक हैं. तारीक अनवर पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं और बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं.

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने खोला था महागठबंधन का खाता

बिहार में लोकसभा की 40 सीटे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. बाकी सभी सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीते थे. कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी रही जिसने बिहार में महागठबंधन का खाता खोला था. इस बार कांग्रेस बिहार में आरजेडी और लेफ्ट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. सीट बंटवारे के तहत बिहार में कांग्रेस को महागठबंधन में नौ सीटें दी गई हैं. छह सीटों पर भी जल्द लिस्ट आ सकती है.

बिहार कांग्रेस ने क्या कहा?

बिहार कांग्रेस ने उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कहा, "विजयी भव: बिहार. लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में बिहार से नामित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं."

कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी सांसद

बिहार में मंगलवार (2 अप्रैल) का दिन कांग्रेस के लिए अहम रहा. बिहार के मुजफ्फरपुर से मौजूदा सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल हो गए. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस उन्हें मुजफ्फरपुर से टिकट दे सकती है. बीजेपी ने इस बार उनका टिकट काट दिया और राजभूषण चौधरी को मैदान में उतारा. अजय निषाद ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा, "मुझे किसी का अहंकार तोड़ना है और अपना खोया हुआ सम्मान वापस पाना है."

BJP सांसद अजय निषाद ने ज्वाइन की कांग्रेस, पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Gopalganj Bridge Collapsed: बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
'कहीं न कहीं जहरीली शराब का निर्माण...', चिराग पासवान ने की शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग
'कहीं न कहीं जहरीली शराब का निर्माण...', चिराग पासवान ने की शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget