एक्सप्लोरर

बिहार में तेजस्वी यादव होंगे CM का चेहरा? आलाकमान के साथ बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी ने साफ की तस्वीर

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस बीजेपी का सामना करने की रणनीति बनाने में जुटी है. कांग्रेस की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन बना रहेगा.

Congress Meeting on Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब सत्ताधारी गठबंधन के साथ-साथ विपक्षी दलों का गठबंधन भी एक्टिव हो गया है. दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ बैठक की.

बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, "हम मिलजुल कर बीजेपी और उनके सहयोगी दलों का सामना करेंगे." वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "हमारा मुकाबला बीजेपी से है. बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा हुई है. गठबंधन को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है. बिहार में इंडिया गठबंधन का स्वरूप बना रहेगा."

तेजस्वी यादव होंगे इंडिया गठबंधन का चेहरा?
बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का सीएम चेहरा तेजस्वी यादव को बनाए जाने की चर्चा पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा, "जब बैठक होगी, तब तय होगा कि सीएम कौन होगा. फिलहाल, सीएम चेहरा घोषित करना है या नहीं, अभी कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा."

'बिहार में अधिकार सुरक्षित करने वाली सरकार लाएंगे'- मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है. बिहार की जनता — विकास, सामाजिक न्याय और  अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. भर्ती परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी से युवाओं में भयंकर नाराज़गी है. हम मौजूदा सरकार को हटाकर, बिहार में समावेशी विकास और सभी के अधिकारों को सुरक्षित करने वाली सरकार लाएंगे. आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में हमने बिहार के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की."

यह भी पढ़ें: Bihar Firing: पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर गोलीबारी, छात्र संघ चुनाव को लेकर दो गुटों में झड़प के बाद भगदड़

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget