एक्सप्लोरर

Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले टेंशन में कांग्रेस पार्टी? इस नेता ने फिर दे दी चेतावनी

Bihar Assembly Election 2025: सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने रविवार (16 फरवरी) की रात एक्स पर एक पोस्ट किया है. बिहार में चुनाव से पहले लगातार वे पार्टी को अलर्ट कर रहे हैं.

Bihar News: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई करारी हार के बाद ऐसा लग रहा है कि पार्टी टेंशन में है. अभी हाल ही में बिहार कांग्रेस के प्रभारी को बदला गया है. बिहार में भी 2025 में ही विधानसभा का चुनाव है और शायद यही वजह है कि पार्टी ने यह फैसला लिया है. चुनावी तैयारियों और रणनीतियों के बीच बिहार के कटिहार से कांग्रेस के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर (Tariq Anwar) ने एक बड़ी बात कह दी है जिसको लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. वे पार्टी को चुनाव से पहले लगातार अलर्ट कर रहे हैं.

बीते रविवार (16 फरवरी) की रात सांसद तारिक अनवर ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. यह पोस्ट कांग्रेस के आलाकमान के लिए है. सांसद तारिक अनवर ने अपने पोस्ट में लिखा, "कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने संज्ञान तो लिया, लेकिन उन्हें और सख्त फैसले लेने की जरूरत है." तारिक अनवर के अपने इस पोस्ट में कुछ खुलकर नहीं लिखा है लेकिन माना जा रहा है उनका पोस्ट बिहार कांग्रेस के प्रभारी के बदले जाने से जुड़ा है.

इसके पहले भी तारिक अनवर कर चुके हैं पोस्ट

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सांसद तारिक अनवर ने पार्टी को चुनाव से पहले कोई इशारा किया हो. अभी कुछ दिन पहले (10 फरवरी) भी तारिक अनवर ने एक्स पर एक पोस्ट किया था. इसमें भी वो अपनी पार्टी को बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर ही इशारा कर रहे थे. 10 फरवरी को किए गए पोस्ट में तारिक अनवर ने लिखा था, "कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है. उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे. साथ ही, पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है."

कृष्णा अल्लावरू को मिली बिहार की जिम्मेदारी

बता दें कि बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीते शुक्रवार को बिहार का प्रभारी बदला था. बिहार कांग्रेस के प्रभारी रहे मोहन प्रकाश को हटाकर कृष्णा अल्लावरू को अब इसकी जिम्मेदारी दी गई है. इसी के बाद तारिक अनवर ने एक्स पर पोस्ट किया है कि पार्टी को और सख्त फैसले लेने की जरूरत है. कर्नाटक से आने वाले युवा नेता कृष्णा अल्लावरू बिहार में चुनाव से पहले क्या कुछ बेहतर कर पाएंगे यह देखने वाली बात होगी. यह तो तय है कि कांग्रेस रणनीति में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें- Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद आई गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: हड़ताल के बीच राजस्व विभाग के 5 अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकार, मचा हड़कंप
बिहार: हड़ताल के बीच राजस्व विभाग के 5 अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकार, मचा हड़कंप
पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी
पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी
राज्यसभा में जाने से पहले नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, दूसरे दिन पहुंचे सीमांचल
राज्यसभा में जाने से पहले नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, दूसरे दिन पहुंचे सीमांचल
T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत
T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget