एक्सप्लोरर

'हमारी सरकार में भी हुई थी नाइंसाफी', अखिलेश सिंह ने स्वीकार किया विशेष राज्य के दर्जे पर ठगा गया बिहार

Akhilesh Singh: प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद ने कहा कि बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर अब कांग्रेस आंदोलन करेगी. आंदोलन की शुरुआत 12 अगस्त से होगी.

Congress Will Protest In Bihar: बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर अब कांग्रेस आंदोलन करेगी. आंदोलन की शुरुआत 12 अगस्त से होगी. प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद ने कहा कि 12 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संवाददाता सम्मेलन करेंगे. 13 और 14 अगस्त को बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे. अखिलेश सिंह ने कांग्रेस के शासनकाल में बिहार के साथ ना इंसाफी की बात स्वीकार की.

नीतीश कुमार पर क्या बोले अखिलेश सिंह?

उन्होंने कहा कि हम स्वीकार करते हैं कि हमारे कांग्रेस के कार्यकाल में बिहार के साथ नाइंसाफ़ी हुई है, लेकिन क्या हम लोग मांग नहीं करेंगे? अभी वर्तमान समय में बिहार विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत है. इसलिए हम लोग को आंदोलन कर रहे हैं. नीतीश जी पहले भी मांग करते रहे हैं कई बजट भाषण में भी उन्होंने कई बार मांग किया है, हर मसले पर उन्होंने वह मांग करते रहे हैं, लेकिन अब पता नहीं क्यों चुप हो गए हैं.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा पूर्व में भी बीजेपी की सरकार और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बिहार के साथ सौतेला  व्यवहार करते आई है. जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और बिहार का बंटवारा हुआ था उस समय घोषणा की गई थी कि बिहार को एक 180000 करोड रुपये दिए जाएंगे, लेकिन वह सिर्फ घोषणा ही रह गई.  प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को सवा लाख करोड़ देने की बात बिहार को कही लेकिन वह जो भी दिए थे वह पहले की योजना शुरू की थी और उससे आगे वह नहीं दिए.

बिहार को कुछ नया नहीं मिला है- अखिलेश सिंह

अभी जो बजट में सड़क बनाने और कई मामलों की बात की है वह पूर्व से निर्धारित योजना है. बिहार को नया तो कुछ नहीं मिला है. यह सब एक साल और 2 साल पहले की प्रस्तावित योजना पर खर्च की घोषणा हुई है तो क्या सिर्फ सड़क बनाने से बिहार का विकास हो जाएग. उन्होंने कहा कि गया से विकास के बारे में वह कह रहे हैं लेकिन देवघर के बारे में क्यों नहीं सोच रहे हैं यह मैं नहीं कह रहा हूं कि गया का विकास नहीं करिए लेकिन और जगह के बारे में भी तो सोचा जाना चाहिए था.

ये भी पढ़ेंः Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम का होगा डोप टेस्ट? नीरज चोपड़ा की हार के बाद मनीष कश्यप की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget