एक्सप्लोरर

Coromandel Express Accident: बालासोर रेल हादसे के बाद बिहार के यात्रियों के लिए CM नीतीश ने उठाया बड़ा कदम, 4 टीमें तैयार

Odisha Train Accident: आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस हादसे से संबंधित आवश्यक सूचना एकत्रित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी बिहार सरकार की ओर से जारी किया गया है.

पटना: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद लगातार राहत बचाव के कार्य जारी हैं. रेल मंत्रालय से लेकर अलग-अलग राज्यों के सीएम भी अपने स्तर से मदद में जुट गए हैं. इस दुर्घटना में अन्य राज्यों के साथ बिहार के कई जिलों के यात्रियों की भी मौत हुई है. वहीं कई लोग जख्मी भी हुए हैं. इस दुर्घटना में शामिल बिहार के यात्रियों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बड़ा कदम उठाया है. शनिवार (3 जून) को बिहार के सीएम ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है.

मदद के लिए बिहार से भेजे जा रहे हैं अधिकारी

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- "ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने हेतु बिहार के अधिकारियों की एक टीम भेजी जा रही है जो ओडिशा सरकार, रेलवे तथा बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी. वरीय अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम गठित की गई है."

आपदा विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसका अनुश्रवण किया जा रहा है. आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस हादसे से संबंधित आवश्यक सूचना एकत्रित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205 और 7070290170 जारी किया गया है.

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

इस हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना भी व्यक्त की है. हादसे को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- "मैं इस घटना से मर्माहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है. ईश्वर मृतकों के परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है."

यह भी पढ़ें- Odisha Train Accident: मोतिहारी के युवक की मौत, शव लाने के लिए मांगे जा रहे 45 हजार, एक-एक रुपये के लिए मोहताज है परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा शुरू, नीतीश कुमार के बाद सीएम कौन?
Live: बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा शुरू, नीतीश कुमार के बाद सीएम कौन?
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget