एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'पापा भारत सरकार में और पति राज्य सरकार...', वोटर्स से बोलीं दीपा मांझी- काम नहीं होगा तो कहिएगा

Deepa Manjhi: केंद्रीय मंत्री की बहू दीपा मांझी विरासत के सहारे वोटरों को गोलबंद करने में जुटी हैं. चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि नौ महीने के लिए विधायक बनाइए. काम नहीं होगा तो कहिएगा, मौका दीजिए.

Deepa Manjhi Election campaign: गया के इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में विरासत के सहारे सियासत में उतरी दीपा मांझी विधानसभा पहुंचने के लिए किस्मत आजमा रहीं हैं. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी अपने ससुर और पति की दुहाई देकर मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटी हैं. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के छकरबंधा में शनिवार को एनडीए से हम प्रत्याशी दीपा मांझी ने जनसंपर्क किया. 

'जैसे पापा को जिताए हैं, वैसे हमें भी जिताइए'

जनता में बीच जा कर उन्होंने कहा कि जैसे पापा को जिताए हैं, वैसे हमें भी जिताइए काम पूरा करेंगे. पापा एमपी बन गए हैं और दिल्ली चले गए हैं तो सीट खाली हो गई है. इसलिए हम उनकी बहू हैं, आपके विधायक जीतन राम मांझी की पतोह हैं हम. नौ सालों से पापा विधायक रहे हैं. छूटे हुए काम को हम पूरा करेंगे. इसलिए नौ महीने के लिए विधायक बनाइए, काम नहीं होगा तो कहिएगा, मौका दीजिए.

दीपा मांझी ने लोगों से कहा कि पापा जीतन राम मांझी भारत सरकार में मंत्री हैं और पति राज्य सरकार में मंत्री हैं. रोजगार देने की बहुत सारी योजनाएं हैं. वहीं पति के पास तालाब, डैम, नहर बनाने की योजना है. सब सुविधा लाएंगे. दोनों के विभाग में बहुत काम है, जो इस क्षेत्र के लिए होगा. इसलिए वोट देकर जिताइए. 

चुनाव प्रचार में जुटा है पूरा परिवार 

बता दें कि दीपा मांझी की मां ज्योति मांझी बाराचट्टी की विधायक, ससुर जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री और पति संतोष कुमार सुमन आपदा प्रबंधन, लघु जल संसाधन मंत्री हैं. अब अपने पिता और पति के मंत्रालय के सहारे बहू दीपा मांझी मतदाताओं को रिझाने में जुटी हैं. दीपा मांझी पूर्व में जिला परिषद सदस्य रही हैं. चुनाव प्रचार में सभी परिवार जुटे हैं. अपने पिता के तैयार राजनीतिक विरासत में दीपा मांझी विधानसभा उपचुनाव में भाग्य आजमा रही हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'हमारे पिता से जिंदगी में एक ही गलती हुई...', लालू यादव की इस भूल का मीसा भारती को है पछतावा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को दी नसीहत, 'जिन लोगों ने उनके...'
तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को दी नसीहत, 'जिन लोगों ने उनके...'
'बिहार में जो भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार गाइड करेंगे', JDU ने दे दिया सीधा संदेश
'बिहार में जो भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार गाइड करेंगे', JDU ने दे दिया सीधा संदेश
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
CM भी बन सकते हैं निशांत कुमार? राज्यसभा के नतीजों के बीच JDU के बयान से उठा सियासी तूफान!
CM भी बन सकते हैं निशांत कुमार? राज्यसभा के नतीजों के बीच JDU के बयान से उठा सियासी तूफान!

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget