एक्सप्लोरर

Bihar Politics: शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के सरकारी बैनर से डिप्टी सीएम गायब, RJD बोली- तेजस्वी को नहीं कर सकते हैं दरकिनार

Tejashwi Yadav News: शिक्षक बहाली में चयनित अभ्यर्थियों के लिए राजधानी पटना के गांधी मैदान नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके पोस्टर में तेजस्वी यादव नहीं दिख रहे हैं.

पटना: बीपीएससी ने शिक्षक बहाली (BPSC Teacher Recruitment ) का रिजल्ट जारी कर दिया है. 12,0336 शिक्षक अभ्यर्थी सफल होने के बाद अब दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किया जाएगा. पूरा कार्यक्रम बिहार सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 25000 शिक्षकों को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा. इसको लेकर गांधी मैदान में तैयारियां जोरों से की जा रही है. मंच पर बड़े बैनर लगाए गए हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि जिला प्रशासन ने इस मंच में सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई है. तेजस्वी यादव की तस्वीर मंच पर नहीं दिख रहे हैं. हालांकि मंच पर उद्घाटनकर्ता के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम दिया गया है तो उसके नीचे विशिष्ट अतिथि के रूप में तेजस्वी यादव का नाम है

जबकि गरिमामयी उपस्थिति में आरजेडी से शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर का नाम दिया गया है जबकि जेडीयू के तीन मंत्री अशोक चौधरी ,बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी का नाम भी दिया गया है.

2020 में ही तेजस्वी यादव ने लिया था संकल्प 

मंच पर तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं लगाए जाने से आरजेडी में मायूसी दिख रही है. आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो नियुक्तियों की भरमार हो गई. पूरे देश भर में पहला रिकॉर्ड है कि इतनी संख्या में नियुक्तियां हुई, पूरे देश भर के लोग इस परीक्षा में आए. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2020 में ही कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख सरकारी नौकरी देंगे.

'इसका आइडिया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिया था'

शक्ति यादव ने कहा कि यह बात सही है कि शिक्षक बहाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृव में बिहार सरकार ने किया है, लेकिन इसका विचार, इसका आइडिया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ. उन्होंने कहा कि गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि तेजस्वी ने कहा है 10 लाख नौकरी तो और 10 लाख जोड़ दीजिए 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे. उन्होंने कहा कि  तेजस्वी यादव का युवा सोच है जो नीतीश कुमार के नेतृत्व में वह संकल्प पूरा हुआ है तो तेजस्वी यादव को आप दरकिनार कैसे कर सकते हैं? 

इसको खंड खंड करके नहीं देखना चाहिए- आरजेडी

आगे आरजेडी के प्रवक्ता ने कहा कि आज बिहार के युवा क्यों तेजस्वी यादव से पूछता है कि अपने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था, युवा तो उन्हीं से पूछता है. बीजेपी भी हमसे ही पूछती है और हम सभी को जवाब भी देते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संकल्प को पूरा किया गया है. इसमें तेजस्वी यादव भी  इसमें शामिल हैं. इसको खंड खंड करके नहीं देखना चाहिए.

ये भी पढे़ं: Bihar News: छपरा में बड़ा नाव हादसा, सरयू नदी में नाव पलटी, 18 लोगों के लापता होने की सूचना, तीन लोगों के शव बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
'लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर', अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला
'लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर', अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
Video: लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
Embed widget