एक्सप्लोरर

Katihar Explosion: बिहार के कटिहार में लावारिस बैग में ब्लास्ट, दो महिला समेत 4 लोग बुरी तरह घायल

Katihar Blast: घायल शेख बजरू ने बताया कि वह ट्रेक्टर से अपने घर की तरफ जा रहा था. तभी रास्ते के किनारे दो महिला ने उन्हें रोका और कहा कि यहां एक अज्ञात सामान झोले में रखा हुआ है.

Explosion In Katihar: बिहार के कटिहार में सोमवार को बलरामपुर थाना क्षेत्र में लाछोर चौक के पास विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक युवक शामिल है. यह इलाका बिहार और पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती क्षेत्र है. महाशिवरात्रि से पहले हुए इस विस्फोट को कई एंगल से देखा जा रहा है.  

थैला में पड़े अज्ञात सामान में फिस्फोट

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर थाना क्षेत्र में लाछोर चौक के पास रास्ते में एक थैला में अज्ञात सामान पड़ा था, जैसे ही एक शख्स उसे देखने के लिए झुका, धमाका हो गया. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग घायल हो गए. बलरामपुर और तेलता पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. 

घायलों में 36 साल के शेख बजरू ने बताया कि वह ट्रेक्टर से अपने घर की तरफ जा रहा थातभी रास्ते में दो महिला ने उन्हें रोका और कहा कि यहां एक अज्ञात सामान झोले में रखा हुआ है, थोड़ा इसको देखिए. वह देखने के लिए गया तो देखा कि कपड़े में लिपटा हुआ कोई सामान रखा हुआ है. जैसे ही वह देखने के लिए झुका, तभी वह ब्लास्ट हो गया. इससे उनके चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें आईं. वहीं वहां मौजूद जो लोग थे सभी घायल हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घायलों में शेख बजरू (36), दिलो खातून (40), बिजलो (35) और गोपाल (18) साल शामिल हैं. इन्हें इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भी विस्फोटक फटा था. घटना की सूचना के बाद बलरामपुर थाना पुलिस और तेलता पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. 

कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि यह लो इंटेंसिटी बम जैसा प्रतीत हुआ है. पटाखे में इस्तेमाल किया जाने वाला बम हो सकता है. जांच जारी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः PHOTOS: पीएम मोदी के भागलपुर कार्यक्रम में लोगों की उमड़ी भीड़, सीएम नीतीश समेत NDA के बड़े नेता हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: राज्यसभा जाएंगे या नहीं, नीतीश कुमार ही लेंगे अंतिम फैसला? बिहार के मंत्री का बड़ा बयान
Live: राज्यसभा जाएंगे या नहीं, नीतीश कुमार ही लेंगे अंतिम फैसला? बिहार के मंत्री का बड़ा बयान
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार अगर गए राज्यसभा तो किसे होना चाहिए बिहार का CM? पप्पू यादव ने रख दी बड़ी मांग
नीतीश कुमार अगर गए राज्यसभा तो किसे होना चाहिए बिहार का CM? पप्पू यादव ने रख दी बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget