एक्सप्लोरर

Expressway In Bihar: बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद-जयनगर की पूरी जानकारी, 8 जिलों के इन बड़े शहरों से होकर गुजरेगा

Expressway In Bihar: बिहार को रफ़्तार देने के लिए केंद्र और बिहार सरकार मिलकर चार एक्सप्रेसवे का निर्माण करने जा रही हैं. एक्सप्रेस वे से बिहार में व्यावसायिक गतिविधियाँ तेज होने का अनुमान है.

Expressway In Bihar: बिहार  (Bihar) को रफ़्तार देने के लिए केंद्र और बिहार सरकार (Central and Bihar Government) मिलकर चार एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रही हैं. यह चारों एक्सप्रेस-वे  (Expressway) जिस दिन बनकर तैयार होंगे तब बिहार में व्यावसायिक गतिविधियाँ (Business Activities) और तेज होंगी. विकास की गाड़ी भी आगे बढ़ेगी. एक्सप्रेस-वे बनने का मतलब है कि बिहार का इन्फ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) बनकर तैयार होगा. इसके बनने से दक्षिण बिहार ,नेपाल (Nepal) से सीधा जुड़ जायेगा. इस तरह से राज्य का पहला एक्सप्रेस वे औरंगाबाद-जयनगर होगा. आइये जानते हैं यह एक्सप्रेस-वे कहाँ से कहाँ तक और कब तक बनकर तैयार हो जायेगा.

कहां से कहां तक
औरंगाबाद के मदनपुर से शुरू होने वाला यह एक्सप्रेस-वे दरभंगा एयरपोर्ट के नजदीक से होते हुए जयनगर जाकर समाप्त होगा. यह एक्सप्रेस-वे कुल 8 जिलों से होकर गुजरेगा.

यह भी पढ़ें-

Bihar Expressway Series: क्या आपको पता है बिहार में कितने एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं? जो 38 में से 28 जिलों से होकर गुजरेगा, पढ़ें पूरी डिटेल्स

सड़क की कुल लंबाई- किलोमीटर
औरंगाबाद से लेकर जयनगर तक जाने वाला यह एक्सप्रेस-वे 271 किलोमीटर लंबा होगा. यह सड़क 80 फीसदी ग्रीनफील्ड होगी और इसे फोरलेन का बनाया जायेगा. ग्रीनफील्ड का मतलब होता है 80 फीसदी एक्सप्रेस-वे नया बनाया जायेगा. एक्सप्रेस-वे  का कार्य शुरू हो चुका है. इसे भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है.

कौन कौन से अहम शहर से गुजरेगा
एक्सप्रेस-वे  औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, वैशाली, मधुबनी, पटना, नालंदा और दरभंगा से होकर गुजरेगा. इस सड़क से पटना का गया और दरभंगा एयरपोर्ट से सीधा संपर्क हो जायेगा. एक्सप्रेस-वे बनने से दक्षिण बिहार के लोगों का समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

कितने रोजगार मिलेंगे
एक अंदाज़े के मुताबिक एक्सप्रेस-वे  बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. टोल पर सरकारी और कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारी रखे जाएंगे. साथ ही एक्सप्रेस-वे  के किनारे नई दुकानें खुलेंगे. एक्सप्रेस-वे के किनारे ढाबे का व्यापार भी रोजगार का प्रमुख साधन है. एक्सप्रेस वे के आसपास के जिलों में सब्जियां खूब उगाई जाती हैं, इसको देखते हुए यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई जा सकती है.

सड़क का कुल खर्च
औरंगाबाद-जयनगर एक्सप्रेस-वे  की अनुमानित लागत 7500 करोड़ रूपये है. साथ ही सरकार ने कहा है कि परियोजना पर पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. एक्सप्रेस-वे  को पूरा करने की जो समयसीमा रखी गई है यदि उस समयसीमा पर सड़क बन जाती है तो लागत इतनी ही रहेगी. वरना समयसीमा में आगे विस्तार होगा तो इसकी बनाने की लागत भी बढ़ेगी. हालांकि सरकार के सामने यह चुनौती है कि एक्सप्रेस-वे  को समय सीमा के अंतर्गत पूरा कर लिया जाए.    

अब तक कहां तक काम पहुंचा है
एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए सबसे पहले जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है. उम्मीद है जमीन अधिग्रहण का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

कब तक काम पूरा होने की तारीख है
सरकार को एक्सप्रेस-वे बनाने में 30 महीने का समय लगेगा. सड़क का निर्माण केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के उपक्रम एनएचएआई (NHAI) करेगा. जमीन अधिग्रहण होने के बाद एक्सप्रेस-वे का कार्य शुरू कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget