एक्सप्लोरर

गोपालगंज में 6 साल के बेटे को पिता ने मार डाला, स्कूल से बुलाकर लाया और काटी गर्दन, चौंका देने वाली वजह बताई

Gopalganj Murder: पूरा मामला भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला नारायणपुर गांव का है. पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कुबूल किया है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है.

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार (07 फरवरी) को एक पिता ने अपने छह साल के बेटे की हत्या कर दी. स्कूल से बुलाकर उसे घर लेकर आया और फिर गर्दन काट दी. पूरा मामला भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला नारायणपुर गांव का है. घटना को अंजाम देने के बाद शव को बोरे में डालकर पिता बैठा रहा. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. 

नर्सरी में पढ़ता था छह साल का हिमांशु

घटना के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. छह साल का हिमांशु कल्याणपुर टोला नारायणपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह का बेटा था. अरविंद तीन माह पूर्व ही विदेश से आया था. परिवार में किसी बात को लेकर नाराजगी थी. हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. अरविंद की दो बेटियां हैं (अंजलि और प्रीति) और एक बेटा (हिमांशु) था. हिमांशु नर्सरी में पढ़ता था.

बताया जाता है कि घर के पास के ही एक निजी स्कूल में हिमांशु और उसकी बहन पढ़ने के लिए गए थे. उसी स्कूल में उसकी मां मुन्नी देवी शिक्षिका भी है. बेटा हिमांशु शुक्रवार की सुबह अपनी मां के साथ स्कूल गया था. दोपहर में अरविंद स्कूल गया और बेटी प्रीति एवं बेटा हिमांशु को लेकर घर चला आया. घर लाने के बाद कमरे में गया और बेटी को पैसा देकर बाहर भेज दिया. इसके बाद एक चाकू से बेटे की गर्दन काट दी. 

अरविंद की मां के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए. मौके पर पुलिस भी पहुंची. घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन भी पहुंचे. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ने अपने छह वर्षीय पुत्र की हत्या कर दिया है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. पूछताछ की जा रही है. 

साले को दे दिया था एक बेटा गोद

लोगों ने बताया कि करीब 15 साल पहले अरविंद की शादी हुई थी. शादी के बाद अरविंद और मुन्नी को चार संतान हुए. इसमें से उसके साले महेंद्र को एक बेटा गोद दे दिया गया था. अरविंद के पास दो बेटी और एक बेटा था. 

रोते-रोते मां की हालत खराब

इस घटना के बारे में जब हिमांशु की मां को पता चला तो वह स्कूल से घर आई. इकलौते बेटे की हत्या की जानकारी जैसे ही लगी वह बेहोश हो गई. रोते-रोते उसकी हालत बिगड़ गई. बाद में अस्पताल भेजा गया. 

हत्या को लेकर पिता ने क्या कहा?

उधर अरविंद ने कहा कि बेटे की हत्या का मुझे कोई अफसोस नहीं है. उसने कहा कि वह चौथी क्लास से ही अपने पिता का हाथ बंटाता था. शादी के बाद जिम्मेदारी बढ़ी तो वह विदेश चला गया. लौटने बाद भी भाई और मां-पिता का बोझ उसी के सिर पर था. लगातार पिता उस पर पैसे का दबाव बना रहे थे. अलग घर बनाने के लिए कह रहे थे. ऐसे में उसने यह सोचा कि अपने बेटे को ही मार देते हैं, ताकि अलग घर की जरूरत ना पड़े. फिलहाल उसके इस बयान पर कितना भरोसा किया जा सकता है यह जांच के बाद पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Rohtas News: रोहतास में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, ईंट-पत्थर चले, पूर्व मुखिया सहित कई लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget