एक्सप्लोरर

Bihar News: पूर्व मंत्री गायत्री देवी का पटना में निधन, नवादा में लगभग तीन दशक रहीं विधायक, CM ने शोक संवेदना व्यक्त की 

Gayatri Devi Passed Away: पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन की सूचना से नवादा में शोक की लहर दौड़ गई है. गायत्री देवी नवादा की राजनीति में एक दिग्गज मानी जाती थीं.

नवादा: पूर्व मंत्री और करीब तीन दशक तक गोविंदपुर और नवादा की विधायक रहीं गायत्री देवी (Gayatri Devi) का निधन हो गया. पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह में उन्होंने अंतिम सांसें लीं. उनके शव को नवादा लाया जाएगा. मंगर बीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. पिछले कई दिनों से वह पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थीं. उनकी आयु करीब 80 वर्ष थी. बता दें कि गायत्री देवी जेडीयू (JDU) नेता और पूर्व विधायक कौशल यादव (Kaushal Yadav) की मां हैं. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थी. वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव की महिला थी. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र पूर्व विधायक कौशल यादव से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी.

1970 में पहली बार लड़ी थीं चुनाव

गायत्री देवी तीन दशक से ज्यादा वक्त तक नवादा की राजनीति में सक्रिय रहीं. 27 वर्षों तक विधायक, बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी रहीं. गायत्री देवी का राजनीतिक सफर 1970 से शुरू हुआ. 1969 में उनके पति युगल किशोर सिंह यादव लोकतांत्रिक कांग्रेस के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से एमएलए बने, उस वक्त दरोगा राय मंत्रिमंडल में मंत्री भी बने. युगल किशोर सिंह की असमय निधन के बाद गायत्री देवी 1970 में पहली बार गोविंदपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत भी गईं. 1972 से 1977 तक कांग्रेस के टिकट पर नवादा की विधायक रहीं फिर 1980, 1985 और 1990 लगातार 15 सालों तक गोविंदपुर से कांग्रेस से विधायक बनी रहीं. 1995 में हार मिली. इसके बाद  2000 के चुनाव में आरजेडी के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से फिर चुनाव जीत गईं. 2005 तक विधायक रहने के बाद उनकी राजनीतिक पारी का अंत हुआ.

पूर्व विधायक कौशल यादव हैं पुत्र

2005 में उनके पुत्र कौशल यादव चुनाव जीते. 27 सालों तक गायत्री देवी विधायक रहीं. पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्येंद्र नारायण सिंह के मंत्रिमंडल में वह मंत्री रहीं थीं. उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं, पूर्व मंत्री गायत्री देवी को तीन संतान हैं. दो पुत्र पूर्व विधायक कौशल यादव और विधान चंद्र राय हैं और एक पुत्री कुमारी रीता हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी, इन 20 सीटों पर अमित शाह ने झोंकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget