एक्सप्लोरर

Bihar: अनाज रखने के लिए अंग्रेजों ने कराया था गोलघर का निर्माण, जानिए 235 साल पुरानी इस इमारत के बारे में

पटना की शान गोलघर का निर्माण आज से 235 साल पहले अंग्रेजों ने कराया था. उन्होंने इसका निर्माण अनाज के भंडारण के लिए करवाया था. इस इमारत में 1,40,000 टन अनाज रखने की क्षमता है.

पटना का गोलघर ऐतिहासिक धरोहर के साथ बिहार की शान है. यह धरोहर गांधी मैदान के पश्चिम में स्थित है. साल 1979 में इसे राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था. पटना का यह गोलघर अंग्रेजों द्वारा निर्मित एक ऐतिहासिक स्थल है. इसका निर्माण तत्कालीन गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग के समय हुआ. 20 जुलाई साल 2021 को इस ऐतिहासिक धरोहर ने अपने 235 साल पूरे कर लिए.

गोलघर बनाने का उद्देश्य

साल 1770 में देशभर में भयंकर सूखा पड़ा. जिससे तकरीबन एक करोड़ लोग प्रभावित हुए. जिसके बाद तत्कालीन गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग ने इससे निबटने के लिए गोलघर के निर्माण का आदेश दिया. ब्रिटिश इंजिनियर कैप्टन जॉन गार्स्टिन ने अनाज के भंडारण के लिए गोल ढांचे का निर्माण साल 1784 में शुरू किया. यह 20 जुलाई साल 1786 में बनकर पूरा हो गया. गोलघर में 1,40,000 टन अनाज रखने की क्षमता है. आजादी से लेकर साल 1999 तक इस इमारत का उपयोग अनाज भंडारण के लिए किया जाता था लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है.

गोलघर की संरचना

इस विशाल इमारत के निर्माण में पिलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसका आकार 125 मीटर है. ऊंचाई 29 मीटर और दीवारों की मोटाई 3.6 मीटर है. गोलघर के शिखर पर तीन मीटर पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है. शीर्ष पर 2.7 फीट व्यास का छिद्र है जहां से इसके अंदर अनाज डाला जाता था. गोलघर के शीर्ष पर पहुंचने के लिए 145 सीढियां हैं. यहां से खूबसूरत पटना शहर दिखता है. इस ऐतिहासिक इमारत की तुलना 1627-55 में बने मोहम्मद आदिल शाह के मकबरे से की जाती है. 

गोलघर का लेजर शो

राज्य सरकार ने इस पुराने स्मारक के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इसके पास पार्क विकसित किया गया है. शाम के वक्त यहां फव्वारे और लेजर शो चलता है. वहीं शाम के छः से लेकर 8 बजे तक लाइट एंड साउंड शो चलता है. इस के द्वारा आर्यभट्ट, चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक के बारे में दिखाया जाता है. लेकिन अब लेजर शो की सुविधा बंद कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक लेजर शो दिखाने वाली एजेंसी का टेंडर खत्म हो गया.     

गोलघर के दीवारों में आने लगी है दरारें

साल 2011 में गोलघर के दीवारें में दरारें आने लगी थीं. इसके बाद राज्य सरकार ने इसके सरंक्षण के लिए भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण को काम सौंपा. इसके मरम्मत का बजट 98 लाख रुपये था. गोलघर की दरारें भरी गईं. सीढ़ियों की मरम्मत की गई लेकिन अब भी इसका काम अधूरा है.

पहले गोलघर का टिकट 5 रुपये था लेकिन अब इसके दिदार के लिए दर्शकों को 10 रुपये चुकाना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें

गाजियाबाद: NH-9 पर गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू, 19 नवंबर तक करें इस रूट का इस्तेमाल

Proud of Bihar: बिहार में है सबसे पुराना हिंदू मंदिर, इन 10 बातों को जानकर दुनिया में कहीं भी बसे बिहारी को होगा गर्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
नीतीश कुमार के काफिले की चपेट में आने से बची मासूम, महिला सिपाही ने ऐसे बचाई जान, VIDEO
नीतीश कुमार के काफिले की चपेट में आने से बची मासूम, महिला सिपाही ने ऐसे बचाई जान, VIDEO

वीडियोज

ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
CM ममता के खिलाफ चुनावी चार्जशीट जारी करेगी BJP?
युद्ध के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंसे Donald Trump?
ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: 'पाकिस्तान के जरिए ईरान से बातचीत कर रहा अमेरिका', ट्रंप के दूत ने किया क्लीयर
Live: 'पाकिस्तान के जरिए ईरान से बातचीत कर रहा अमेरिका', ट्रंप के दूत ने किया क्लीयर
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Delhi School: स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
Embed widget