एक्सप्लोरर

'हमारी तैयारी बिहार की सभी 243 सीटों पर है', बोले संतोष सुमन- हम पार्टी मजबूत...

Santosh Suman: संतोष सुमन ने कहा कि कार्यकारिणी बैठक का सबसे अहम मुद्दा यह था कि आने वाले चुनाव में हमारी पार्टी की रणनीति क्या होनी चाहिए. हम संगठन को और मजबूत कैसे करें.

HAM Party Meeting: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई. बिहार सरकार में मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बैठक की अध्यक्षता की.

संतोष सुमन ने बैठक के बाद क्या कहा? 

बैठक के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए संतोष सुमन ने कहा, "आज की कार्यकारिणी बैठक का सबसे अहम मुद्दा यह था कि आने वाले चुनाव में हमारी पार्टी की रणनीति क्या होनी चाहिए. कैसे हम संगठन को और मजबूत करें, ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करें और अपने गठबंधन के साथियों की भी मजबूती से मदद करें.

पार्टी की योजना हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत कार्यकर्ता तैनात करने की है, जिससे जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाई जा सके. सोशल मीडिया पर हमारा प्रचार प्रसार ज्यादा हो, इन सब चीजों पर बैठक में चर्चा की गई" बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कितनी सीटों पर तैयारी कर रही है?

इस सवाल के जवाब में संतोष सुमन ने कहा, "हमारी तैयारी बिहार की सभी 243 सीटों पर है, जहां तक सीटों की मांग की बात है, जीतन राम मांझी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते रहते हैं. कार्यकर्ताओं की ओर से 35 से 40 सीटों की डिमांड आई है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पार्टी चुनावी रणनीति बनाने का काम करेगी और सीटों पर अंतिम निर्णय गठबंधन के साथ विचार-विमर्श के बाद ही होगा. 

हम का 35 से 40 सीटों पर है दावा

बता दें कि इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्णिया जिले के कस्बा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा था कि एनडीए गठबंधन के अंदर 'हम' के लिए 35 से 40 सीटों पर दावा किया और पार्टी के पहले आधिकारिक उम्मीदवार राजेंद्र यादव को पूर्णिया जिले के कस्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया.

कलानंद हाई स्कूल में 10,000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'हम' प्रमुख काफी भावुक और उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा था कि इस बार हम के कम से कम 20 हम विधायक विधानसभा में पहुंचें, ताकि जनता की आवाज बुलंद हो. हमें 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 35 से 40 सीटों की जरूरत है. मांझी ने मीडिया को याद दिलाया कि राजेंद्र यादव ने 2020 में एनडीए उम्मीदवार के तौर पर कस्बा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, जिससे यह सीट पार्टी के लिए मजबूत गढ़ बन गई.

ये भी पढ़ें: बेतिया में थानेदार की दबंगई कैमरे में हुई कैद, जांच के दौरान व्यक्ति पर बरसाए लात-घूसे, वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget