एक्सप्लोरर

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मामला, प्रशांत किशोर की याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई

BPSC Student Protest: लाठीचार्ज के खिलाफ जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने याचिका दायर की है. इसमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, पटना डीएम, एडीएम और एसएसपी को आरोपी बनाया गया है.

BPSC Student Protest: बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर कुछ दिनों पहले पटना में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दायर की गई याचिका पर आज (14 फरवरी) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर की तरफ से पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. हाइकोर्ट में सुनवाई के लिए यह केस लिस्ट में 24 नंबर पर है. प्रशांत किशोर की ओर से दायर याचिका में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पटना डीएम, एडीएम और एसएसपी को आरोपी बनाया गया है. 

याचिका में प्रशांत किशोर ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर सवाल उठाए हैं. इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है.

13 दिसंबर को BPSC परीक्षा के दिन से शुरू हुआ हंगामा

बता दें कि 13 दिसंबर 2024 को BPSC 70वीं पीटी परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस दौरान परीक्षा में कथित अनिमियता का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने पटना के बापू सेंटर पर जमकर हंगामा किया. अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र देरी से मिलने के भी आरोप लगाए थे. इसके बाद 18 दिसंबर से पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. बीते 29 दिसंबर की शाम को जब बीपीएससी अभ्यर्थी सीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया. वाटर कैनन से पानी की बौछार भी की गई. इस दौरान 7-8 अभ्यर्थी जख्मी भी हो गए थे. दर्जनभर छात्रों को हिरासत में भी लिया गया था.

प्रशांत किशोर को भी उठा ले गई थी पुलिस

इसके बाद परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर 2 जनवरी से पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए. 6 जनवरी को सुबह 4 बजे के करीब ही पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया और गांधी मैदान को खाली करा दिया. पुलिस की तरफ से प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से हटने का नोटिस पहले ही जारी कर दिया गया था. इसके बावजूद जब वे वहां से नहीं हटे तो उन्हें हिरासत में लिया गया था. हालांकि इसी दिन उन्हें कोर्ट से उन्हें जमानत भी मिल गई थी.

यह भी पढ़ें: बिहार में रुबीना को घर वालों ने मार डाला? आरोप के बाद कब्र से निकाला गया शव, अब खुलेगा राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: 15 साल में 100 करोड़ की संपत्ति! कार्यपालक अभियंता पर EOU का शिकंजा, 7 ठिकानों पर मारी रेड
बिहार: 15 साल में 100 करोड़ की संपत्ति! कार्यपालक अभियंता पर EOU का शिकंजा, 7 ठिकानों पर मारी रेड
Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नदी किनारे मिली डेढ़ साल की बाघिन, दो दिन से तलाश में था विन विभाग
बिहार: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नदी किनारे मिली डेढ़ साल की बाघिन, दो दिन से तलाश में था विन विभाग
Kangana Ranaut: कंगना रनौत के बयान पर बिहार कांग्रेस का पलटवार, 'अगर उनकी व्यक्तिगत लाइफ में...'
कंगना रनौत के बयान पर बिहार कांग्रेस का पलटवार, 'अगर उनकी व्यक्तिगत लाइफ में...'
सम्राट चौधरी बिहार के CM होंगे या नहीं, क्या चाहते हैं नीतीश कुमार? करीबी मंत्री ने किया खुलासा
सम्राट चौधरी बिहार के CM होंगे या नहीं, क्या चाहते हैं नीतीश कुमार? करीबी मंत्री ने किया खुलासा

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget