एक्सप्लोरर

KK Pathak VIDEO: केके पाठक के वायरल वीडियो पर हो गई कार्रवाई, प्रशासनिक पदाधिकारी और बिहारियों पर टिप्पणी का मामला

IAS KK Pathak: पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल के अवर निबंधक अहमद हुसैन और मधुबनी के बाबूबरही के प्रणव शेकर को निलंबित किया गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई हुई है.

पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस केके पाठक (KK Pathak) का वीडियो वायरल करने के मामले में कार्रवाई हुई है. वरिष्ठ आईएएस और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों और बिहार के लोगों को लेकर टिप्पणी की गई थी. इस मामले में पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल के अवर निबंधक अहमद हुसैन और मधुबनी के बाबूबरही के प्रणव शेकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

दरअसल वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सीएम नीतीश कुमार तक पहुंचा था. उन्होंने जांच के लिए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को इसकी जिम्मेदारी दी थी. इन दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया था. संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद दोनों निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कराया गया था.

पकड़ीदयाल के अवर निबंधक के बारे में जांच टीम ने रिपोर्ट दी कि अहमद हुसैन अपने समनपुरा स्थित आवास से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बैठक में शामिल होते थे. संदेह से बचने के लिए आवास को ही कार्यालय का रूप दे दिया था. इसे देखते हुए उनके द्वारा वीडियो प्रसारित करने की पूरी आशंका है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला निबंधन कार्यालय बांका निर्धारित किया गया है.

क्या है मामला?

दो फरवरी 2023 को एक वीडियो सामने आया था. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ बिपार्ड के डीजी केके पाठक का ये वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान का है. मीटिंग में वे डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ भी अपशब्द बोल रहे थे. बिहारियों के लिए भी अपशब्द कहा था. इसके बाद बासा के अधिकारियों ने केके पाठक पर कार्रवाई की मांग की थी. मामला ऊपर तक पहुंचा. अब जांच के बाद दो अधिकारियों पर गाज गिरी है.

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Violence: तमिलनाडु में बिहार के 10 से अधिक मजदूरों की हत्या का दावा, रास्ते में पकड़-पकड़ मार रहे चाकू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget