एक्सप्लोरर

Watch: फूलपुर से चुनाव लड़े CM नीतीश कुमार तो क्या होगा? RCP सिंह का आया क्लियर कट स्टेटमेंट

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गुरुवार को बयान जारी किया. ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है. आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों केंद्र में राजनीति को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में मंत्री और उत्तर प्रदेश के जेडीयू प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा था कि नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश से लड़ सकते हैं. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों की जनता मांग कर रही है. फूलपुर की जनता की मांग है कि नीतीश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ें. इस बयान के बाद से सियासत तेज हो गई है. नीतीश कुमार के कभी साथी रही आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने क्लियर कट स्टेटमेंट दिया है.

आरसीपी सिंह ने गुरुवार (3 अगस्त) को कहा कि नीतीश बाबू पहले भी 2004 में दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. बाढ़ और नालंद से लड़े थे लेकिन जीत नालंदा से ही मिली. अब बिहार छोड़कर उत्तर प्रदेश जाना चाहते हैं. एक चीज जानकर आश्चर्य होता है कि नीतीश बाबू उत्तर प्रदेश में कौन का काम किए हैं बता दीजिए. सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पिछले पांच वर्षों से उत्तर प्रदेश गए हैं? आरसीपी सिंह ने कहा कि जब वह वहां के संगठन के प्रभारी थे तो एक बार फूलपुर में सम्मेलन कराया गया था. फूलपुर जाइएगा तो क्या कहिएगा? क्या माहौल बनाइएगा? वहां के लोग तो पूछेंगे कि बिहार में क्या किए हैं.

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को यह भी याद दिलाया कि बिहार की जनता ने आपको 2020 में एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में वोट दिया था और आप उन्हीं के साथ चले गए जिनके खिलाफ वहां की जनता ने वोट दिया था. क्या एजेंडा लेकर फूलपुर जाएंगे? नीतीश कुमार बिहार का कौन सा मॉडल वहां प्रस्तुत करेंगे?

बिहार की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह में बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया. कहा कि आज प्रदेश में क्या कानून व्यवस्था है? बैंक लूटे जा रहे हैं, दिनदहाड़े हत्या हो रही है, विकास की कोई बात नहीं हो रही है. पूरा दक्षिण बिहार सूखा से ग्रसित है. मुख्यमंत्री को इस पर सोचना चाहिए कि कैसे किसानों की धान की रोपनी में ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए.

आरसीपी सिंह ने यह भी याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़े थे. जहां-जहां चुनाव हुआ और ईवीएम में गलती से जहां बटन दब गया वही वोट आया था. लोकसभा के लिए फूलपुर बोल रहे हैं न, अंग्रेजी में एक शब्द होता है फूल (FOOL) वही बनाएंगे.

'ध्यान भटकाने के लिए कर रहे पतंगबाजी'

अंत में आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि हम तो उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस हैं. जब जाएंगे नीतीश कुमार यूपी तो वहां के लोग क्या बोलेंगे? किस नाम से जा रहे हैं? नीतीश बाबू पटेलों के नेता हैं, वहां जाएंगे तो वहां के लोग पूछेंगे कि आखिर आरसीपीसी कौन थे जिनको आपने राज्यसभा नहीं भेजा? आरसीपी सिंह भी पटेल समाज से आते हैं. नीतीश बाबू ने एक ही आईएएस अफसर की संपत्ति जब्त की थी वो भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पटेल समाज से ही था. लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पतंगबाजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार पाकिस्तान से...', BJP ने कसा तंज, मुंबई में बैठक के बाद महागठबंधन से OUT हो जाएंगे बिहार के CM?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव बोले, 'दावत में जाएंगे और...'
राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव ने साफ की तस्वीर
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
अररिया: राज्यसभा जाने के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, RJD को घेरा
अररिया: राज्यसभा जाने के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, RJD को घेरा
राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान
महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget