एक्सप्लोरर

Bihar Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान 'दाना' को लेकर बिहार में अलर्ट जारी, किन-किन जिलों में दिखेगा असर? जानें

Bihar Weather Update: बिहार में 24 से 26 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव के साथ अधिसंख्य जगहों पर वज्रपात की चेतावनी दी गई है. साथ ही कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं.

Bihar Weather Forecast: ओडिशा (Odisha) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आने वाले चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. इसको लेकर आईएमडी (IMD) की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी गुरुवार (24 अक्टूबर) की शाम से चक्रवाती तूफान का असर दिखने लगेगा. 25 अक्टूबर की सुबह से राज्य के पूर्वी भाग एवं दक्षिण बिहार के कई जिलों में खासकर झारखंड से सटे इलाकों में विशेष कर इसका असर दिखेगा. 

चक्रवाती तूफान के असर के साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. झोंके के साथ तेज हवा चल सकती है जिसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. इसका असर 26 अक्टूबर को भी देखने को मिल सकता है. यानी 24 से 26 अक्टूबर तक राज्य के मौसम में बदलाव रहेगा. 

तूफान को लेकर सावधान रहें इन जिलों के लोग

चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में अधिक देखने को मिल सकता है. हालांकि राजधानी पटना में भी इसका असर होने की संभावना है. 24 से 26 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव के साथ अधिसंख्य जगहों पर वज्रपात की चेतावनी दी गई है. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं. इसके साथ ही ठंड की भी शुरुआत होने लगेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से चक्रवाती तूफान को लेकर बताया गया कि 22 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवसाद 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है. यह अवसाद आज (23 अक्टूबर) पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके बाद यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और कल (24 अक्टूबर) सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. 

यह चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर की रात्रि से लेकर 25 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा. इसकी गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की ओर से तेज हवा को लेकर झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकान वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. वज्रपात और तेज हवा से फसलों एवं वृक्ष को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है.

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

आज (बुधवार) राज्य में आम दिनों की तरह मौसम साफ रहेगा. दक्षिण बिहार और पूर्वी इलाकों के कुछ जिलों में शाम तक हल्का बादल बन सकता है. दक्षिण बिहार के कुछ-कुछ जिलों में और उत्तर पूर्व बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर और मुंगेर में हल्की या बहुत हल्की वर्षा के साथ बिजली चमकने की संभावना है. बीते मंगलवार को भी राज्य के अधिसंख्य जिलों में मौसम साफ रहा. सिर्फ जमुई के दो स्थानों पर 4 मिलीमीटर और 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें- BJP सांसद प्रदीप सिंह के हिंदू वाले बयान से उठा सियासी तूफान, पप्पू यादव कूदे, RJD ने भी उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Saharsa News: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
सहरसा: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget