एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीमा भारती को शिकस्त देने वाले शंकर सिंह NDA या 'इंडिया' को देंगे समर्थन? शर्त के साथ दिए संकेत

MLA Shankar Singh Statement: रुपौली से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह से एबीपी न्यूज़ ने रविवार को खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया.

Bihar Politics: पूर्णिया के रुपौली से विधानसभा उपचुनाव में जीते निर्दलीय विधायक शंकर सिंह सोमवार को विधानसभा में शपथ लेंगे, लेकिन उससे पहले उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में रविवार को कहा कि हमारी कुछ बातें हैं और कुछ मांग भी है. इन मांगों को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे. उन मांगों में डिग्री कॉलेज, छोटे पुल और बांध का निर्माण है. यह मांग सरकार नहीं मानेगी तो हम सीधे तौर पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. वहीं, अगर मांग पूरी हुई तो एनडीए को समर्थन दिया जा सकता है.

शंकर सिंह ने की सीएम नीतीश की तारीफ

वहीं, शंकर सिंह से पूछा गया कि क्या आप नीतीश कुमार के साथ जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि जनता जो आदेश करेगी हम उसका पालन करेंगे, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार में अपराध को कम किया है, विकास हुआ है इसे भूला नहीं जा सकता है.

निर्दलीय विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की तारीफ करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के शासन पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार के क्या हालात थे? हालांकि उन्होंने इशारों इशारों में यह जरूर बताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाता है तो वह मौजूदा सरकार में अपनी आस्था दिखाएंगे.

बीमा भारती भी रुपौली उपचुनाव में आजमा रही थीं भाग्य

बता दें कि पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने प्रदेश में सत्तारूढ़ जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 8246 मतों से हरा दिया था. साथ ही चर्चा में रहने वालीं आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती इस फाइट में तीसरे नंबर रहीं. रुपौली से तीन बार विधायक रहीं बीमा भारती कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू छोड़कर राजद में शामिल हो गई थीं. इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया. भारती ने राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से हार गई थीं. भारती रुपौली उपचुनाव में फिर से राजद के उम्मीदवार के तौर पर अपना भाग्य आजमा रही थीं.

ये भी पढे़ं: Bihar Monsoon Session: 'विपक्ष के हर सवाल का दिया जाएगा जवाब', बोले नीतीश कुमार के मंत्री- मानसून सत्र के लिए हम तैयार हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget