एक्सप्लोरर

IPS Shivdeep Lande: आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा रिजेक्ट? मार्च तक करना होगा इंतजार

IPS Shivdeep Lande News: आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने इसी साल 19 सितंबर को इस्तीफा दिया था. लेकिन, अभी 89 दिन बीत जाने के बाद भी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है.

IPS Shivdeep Lande Latest News: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने 19 सितंबर 2024 को इस्तीफा दिया था, लेकिन करीब 89 दिन बीत जाने के बाद भी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ बल्कि उनकी फाइल पटेल भवन के अलग-अलग विभागों में घूम रही है. इस बीच एक बार उनका तबादला भी हो गया है. सीएम सचिवालय के सूत्रों की मानें तो शिवदीप लांडे रिजेक्ट कर दिया गया है. इसकी वजह से प्रक्रिया में देरी हो रही है. आईपीएस अधिकारी ने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कहते हुए बिहार में ही रहकर काम करने की इच्छा जताई थी.

शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट लिखा था, "मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं. मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है परंतु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी."

राजनीति में जाने से किया था इनकार
19 सितंबर 2024 को आईपीएस के पद से इस्तीफा देने के बाद शिवदीप लांडे के राजनीति में जाने की खूब चर्चाएं होने लगीं. इसपर विराम लगाते हुए हुए उन्होंने 20 सितंबर 2024 को एक और पोस्ट किया और लिखा, "सर्वप्रथम मैं पूरे दिल से सभी का आभार प्रकट करना चाहता हूं क्योंकि कल से मुझे जो प्यार और प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है वो मैंने कभी नहीं सोचा था. मेरे कल के त्यागपत्र के बाद से कुछ मीडिया वाले इस संभावना को तलाशने में लगे हैं कि शायद मैं किसी राजनितिक पार्टी से जुड़ने जा रहा हूं. मैं इस पोस्ट के माध्यम से सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरी न ही किसी राजनितिक पार्टी से कोई बात हो रही है और न ही किसी पार्टी के विचारधारा से मैं जुड़ने जा रहा हूं. कृपया मेरे नाम को किसी के साथ जोड़ कर न देखें."

इस्तीफे को भेजा गया गृह विभाग
आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे के इस्तीफे को पुलिस मुख्यालय की तरफ से गृह विभाग को भेजा गया है. लेकिन, अभी उनकी फाइल पटेल भवन के विभिन्न विभागों में ही घूम रही है. गृह विभाग अलग-अलग विभागों से एनओसी ले रहा है. वहीं सीएम सचिवालय के सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास उनकी फाइल भेजी गई थी, उन्होंने इस्तीफा रिजेक्ट कर दिया है. इसलिए प्रक्रिया लंबी होगी.

सीएम सचिवालय की मानें तो केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजने में अभी समय लगने वाला है. शिवदीप लांडे को अभी सरकार के फैसले का इंतजार करना होगा. 6 महीने बाद ही कानूनी रास्ता उनके लिए खुल सकता है. लेकिन अगर सरकार इस्तीफे को टालती है तो वो वे 6 महीने बाद कैट जा सकते हैं. मार्च 2025 में उनके इस्तीफे के 6 माह पूरे होंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का बढ़ने लगा प्रकोप, जमुई रहा सबसे ठंडा तो गोपालगंज सबसे गर्म, इतना लुढ़का पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा के लिए फिक्स हो गई एक सीट! BJP के शीर्ष नेतृत्व से क्या बात हुई?
राज्यसभा चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा के लिए फिक्स हो गई एक सीट! BJP के शीर्ष नेतृत्व से क्या बात हुई?
Chandra Grahan 2026: यूपी, बिहार में क्या है चंद्रग्रहण देखने का समय? अब 3 साल बाद मिलेगा ऐसा मौका
आज लगेगा 2029 तक आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण, यूपी बिहार में क्या है इसे देखने का समय?
Bihar News: भ्रष्टाचार पर विजिलेंस ब्यूरो का शिकंजा, दो महीने में 28 भ्रष्ट लोकसेवक गिरफ्तार
बिहार: भ्रष्टाचार पर विजिलेंस ब्यूरो का शिकंजा, दो महीने में 28 भ्रष्ट लोकसेवक गिरफ्तार
Gopalganj Bridge Collapsed: गोपालगंज में पुल गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर किए गए निलंबित
बिहार: गोपालगंज में पुल गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर किए गए निलंबित

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget