एक्सप्लोरर

IPS Vikas Vaibhav के केस में नया मोड़, शोभा अहोतकर पर लगाए गंभीर आरोप, IG को किस बात का खतरा? | बड़ी बातें

IG Vikas Vaibhav: आईजी विकास वैभव ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. उन्होंने अपना ट्रांसफर करने या छुट्टी स्वीकार करने की अपील की है. पत्र में कई और बातें कहीं हैं.

पटना: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी और आईजी विकास वैभव (IPS Vikas Vaibhav) के केस में नया मोड़ आ गया है. डीजी शोभा अहोतकर (DG Shobha Ahotkar) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आईजी फायर सर्विसेज व होमगार्ड विकास वैभव ने बिहार सरकार को इस पूरे मामले में सोमवार को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने अपना और परिवार की जान को खतरा बताया है. यह कहा है कि डीजी शोभा अहोतकर के अधीन कार्यालय से उनका ट्रांसफर किया जाए या फिर उनकी छुट्टी स्वीकार की जाए.

आईजी विकास वैभव ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. इसमें कई बातें कहीं हैं. आईपीएस विकास वैभव ने मौजूदा पोस्टिंग को प्रताड़ना बताते हुए वर्तमान पद के प्रभार से मुक्त करने का आग्रह किया है. उन्होंने पत्र के माध्यम से पूरी जानकारी देते हुए डीजी शोभा अहोतकर के अधीनस्थ काम करने में असमर्थता और डर दिखाते हुए कहीं और ट्रांसफर करने की मांग की है. ऐसा तत्काल नहीं होने की स्थिति में दो महीने के उस अवकाश को स्वीकृत करने की गुहार लगाई है जो वह पहले से दे चुके हैं.

एक दिन भी काम करना खतरे से खाली नहीं

आवेदन में विकास वैभव ने उन हालातों का जिक्र किया है जिसमें कथित तौर पर होमगार्ड डीजी शोभा अहोतकर ने उन्हें प्रताड़ित किया है. उन्होंने बताया है कि वह कई महीनों से प्रताड़ित हैं. वो और परिवार मानसिक तौर पर परेशान है. कहा है कि एक दिन भी काम करना उनके लिए खतरे से खाली नहीं है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि अग्निशमन के आईजी विकास वैभव का ट्विटर पोस्ट वायरल हुआ था. उन्होंने लिखा था कि वह मैडम से गाली सुन रहे हैं. उन्होंने रिकॉर्ड का दावा किया था. हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट हटा दिया था लेकिन वह वायरल हो चुका था. इस मामले में उन पर नोटिस जारी हो गया और 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया था. नोटिस में विकास वैभव द्वारा लगाए गए आरोपों को विभाग ने कानून का उल्लंघन और बेबुनियाद बताया गया था. विकास वैभव को यह नोटिस महानिदेशक महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा पटना की ओर से जारी किया गया था.

सीएम ने कहा था- ट्वीट करना काम नहीं

इस मामले में शुक्रवार को पूर्णिया में समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि ऑफिसर का काम ट्वीट करना नहीं है. आप सही जगह पर अपनी समस्या बताइए. अपने सीनियर अधिकारी से बात कीजिए. इस तरह के चीजों को सार्वजनिक घोषणा नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस की डूब सकती है लुटिया! अभी से संकेत खराब | Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nalanda Stampede: 9 मौतें, मुआवजे का ऐलान, थानेदार सस्पेंड, नालंदा हादसे में क्या-क्या हुआ? | 10 बड़ी बातें
9 मौतें, मुआवजे का ऐलान, थानेदार सस्पेंड, नालंदा हादसे में क्या-क्या हुआ? | 10 बड़ी बातें
'निशांत में मुख्यमंत्री के सारे गुण', चेतन आनंद ने गिनवा दी खूबियां, अगले CM पर कहा- 'NDA गठबंधन में…'
'निशांत में मुख्यमंत्री के सारे गुण', चेतन आनंद ने गिनवा दी खूबियां, अगले CM पर कहा- 'NDA गठबंधन में…'
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
'मेरी तो दुनिया उजड़ गई', नालंदा भगदड़ में बेटे ने खोया मां, कहा- मेले में नहीं थी व्यवस्था
'मेरी तो दुनिया उजड़ गई', नालंदा भगदड़ में बेटे ने खोया मां, कहा- मेले में नहीं थी व्यवस्था

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War LIVE: 'हमलावरों के पैर काट देंगे', ईरान के साथ जमीनी जंग को लेकर IRGC की चेतावनी
LIVE: 'हमलावरों के पैर काट देंगे', ईरान के साथ जमीनी जंग को लेकर IRGC की चेतावनी
UP Census 2027: यूपी में कब से होगी जातीय जनगणना? आ गई तारीख, इन सवालों के देने होंगे जवाब
यूपी में कब से होगी जातीय जनगणना? आ गई तारीख, इन सवालों के देने होंगे जवाब
आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी
आज पंजाब और गुजरात का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget