एक्सप्लोरर

'कांग्रेस से ही कोई बनेगा प्रधानमंत्री', रिजल्ट से पहले इंडिया गठबंधन के इस बड़े नेता का दावा

Lok Sabha Chunav Results 2024: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में यह बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि मछली-मटन का मुद्दा विपक्ष ने बनाया.

Lok Sabha Elections Results: 2024 के लोकसभा चुनाव का फाइनल रिजल्ट मंगलवार (04 जून) को जारी हो जाएगा. इससे पहले इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) और एनडीए (NDA) के नेता अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रधानमंत्री कौन होगा यह अभी तक साफ नहीं हुआ है लेकिन आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने सोमवार (02 जून) को इसको लेकर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस (Congress) का ही कोई प्रधानमंत्री होगा.

जगदानंद सिंह ने सोमवार को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में यह बयान दिया है. जगदानंद ने सरकार बनाने का दावा तो किया हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बिहार में किन सीटों पर जीत होगी या किस पर हार रहे हैं. उन्होंने तमाम एग्जिट पोल के नतीजों पर साफ कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. मछली और मटन को लेकर कहा कि विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया.

तेजस्वी ने किया है 295 प्लस सीट का दावा

बता दें कि आरजेडी बिहार में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आरजेडी ने अपने कोटे से बाद में तीन सीट वीआईपी को दी थी. वहीं कांग्रेस 9 और लेफ्ट ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा है. तमाम नेताओं के दावों के बीच कल मंगलवार को तस्वीर साफ हो जाएगी कि लोगों ने किसके पक्ष में मतदान किया है. इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी दावा किया है कि देश भर में इंडिया गठबंधन को 295 प्लस सीटें आएंगी. इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी यही दावा कर रहे हैं.

जगदानंद सिंह के अलावा उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी सरकार बनाने का दावा किया है. सोनिया गांधी ने सोमवार को एग्जिट पोल के नतीजों पर जवाब दिया. उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को जो फाइनल रिजल्ट आएगा वो एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll Result 2024: बिहार में एग्जिट पोल से उलट है दावा, क्या हैं आंकड़े?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget