एक्सप्लोरर

बाल-बाल बचीं श्रेयसी सिंह, BJP विधायक की गाड़ी में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 2 अंगरक्षक घायल

Shreyasi Singh Accident: बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह पटना से जमुई लौट रही थीं. इस दौरान नालंदा में हादसा हो गया. अंगरक्षकों की पहचान गोलू कुमार सिंह और रेपन कुमार के रूप में हुई है.

Bihar News: बिहार के नालंदा में बुधवार (12 मार्च, 2025) की रात जमुई से बीजेपी की विधायक श्रेयसी सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उनकी गाड़ी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. हादसे में विधायक श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गईं. हालांकि उनके दो अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए.

दोनों अंगरक्षकों को इलाज के लिए आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. अंगरक्षकों की पहचान गोलू कुमार सिंह और रेपन कुमार के रूप में हुई है. दोनों अंगरक्षकों की देखभाल के लिए विधायक खुद डॉक्टरों से बातचीत करती दिखीं. हादसे में घायल विधायक के अंगरक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

पटना से जमुई लौट रही थीं श्रेयसी सिंह

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह पटना से जमुई लौट रही थीं. इस दौरान बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब नालंदा में बिंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहाना मोड़ के पास उनकी गाड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. इस मामले में थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात टैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. ट्रैक्टर को जल्द ही जब्त कर लिया जाएगा. 

कौन हैं बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह?

श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक हैं. उनकी मां पुतुल कुमारी बांका से सांसद रह चुकी हैं. वहीं उनके पिता दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रहे थे. 2010 में उनका निधन हो गया था. श्रेयसी सिंह निशानेबाजी की खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने 2014 में ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजक पदक भी जीता था. 

यह भी पढ़ें: नालंदा में विदेशी शराब की तस्करी करने वाले जीजा-साला चढ़े पुलिस के हत्थे, अब जेल में मनेगी होली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के राज्यसभा के फैसले पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर सरकार ने...'
नीतीश कुमार के राज्यसभा के फैसले पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, कर दिया ये बड़ा दावा
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल यादव बोले, 'जब आप हमें...'
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल ने कही बड़ी बात
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन किसी की मर्जी...'
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन को बाधित करना विपक्ष की मंशा'
Bihar News: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
बिहार: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget