एक्सप्लोरर

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, उप मुख्य पार्षद समेत कई लोग घायल

Jamui News: झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह की घटना है. पूरे बलियाडीह गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया. एसडीओ का कहना है कि दो पक्षों के बीच तनाव, मनमुटाव और हल्की-फुल्की रोड़ेबाजी हुई है.

Jamui Clash: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह में रविवार (16 फरवरी) की रात दो पक्षों में तनाव देखने को मिला. ईंट-पत्थर चलाए गए. इस घटना में जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सह जमुई जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. कई और लोगों के भी जख्मी होने की खबर है. 

बताया जाता है कि बलियाडीह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से हमला कर दिया गया. महिला संयोजिका खुशबू पांडेय को भी चोट लगी है. उन्हें घायल अवस्था में बंधक बना लिया गया था. हमलावरों ने ईंट-पत्थर से उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. नीतीश कुमार की पिटाई भी की गई. इससे उनका सिर फट गया. उन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

कई लोग गांव छोड़कर हो गए फरार

घटना की जानकारी मिलते ही जमुई के पुलिस कप्तान मदन कुमार आनंद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे बलियाडीह गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया. दर्जनों घरों में ताला लटका होने पर पता चला कि दूसरे पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं. घायल खुशबू पांडेय ने बताया कि हमले के वक्त वो 20-25 मिनट गाड़ी में ही छुपी रहीं. उन्होंने कहा कि वे बलियाडीह गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए पहुंचीं थीं. 

इस पूरे मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच में कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई है. फिलहाल स्थिति सामान्य है. अतिरिक्त फोर्स को भी बुलाया जा चुका है. खुशबू पांडेय पर जानलेवा हमले के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अनुसंधान की बात है कौन-कौन घायल है. यह देखा जा रहा है. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. 

वहीं जमुई के एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच तनाव, मनमुटाव और हल्की-फुल्की रोड़ेबाजी हुई है. हम सभी लोग घटनास्थल पर उपस्थित हैं. स्थिति सामान्य है. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. जो भी दोषी होगा उसकी गिरफ्तारी होगी और अन्य विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद आई गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'गलत करने वाले को सीधे गोली मारें', नालंदा में हुई छेड़खानी के मामले ने पकड़ा तूल
बिहार: 'गलत करने वाले को सीधे गोली मारें', नालंदा में हुई छेड़खानी के मामले ने पकड़ा तूल
बेटे निशांत ने कही ऐसी बात कि सुनकर गदगद हो जाएंगे नीतीश कुमार, 'अपराधी राज की…'
बेटे निशांत ने कही ऐसी बात कि सुनकर गदगद हो जाएंगे नीतीश कुमार, 'अपराधी राज की…'
...तो इस दिन CM का पद त्याग रहे नीतीश कुमार! कब जा रहे दिल्ली? JDU का बड़ा खुलासा
...तो इस दिन CM का पद त्याग रहे नीतीश कुमार! कब जा रहे दिल्ली? JDU का बड़ा खुलासा
Patna News: पटना में महिला के साथ गैंगरेप, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, 3 आरोपी गिरफ्तार
पटना में महिला के साथ गैंगरेप, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, 3 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
Embed widget