एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में होगा मध्यावधि चुनाव! विपक्ष ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, क्या बोली JDU?

Midterm Elections: बिहार की विपक्षी पार्टियों का कहना है कि बिहार में मध्यावधि चुनाव के आसार नजर आने लगे हैं. इस पर जेडीयू के नेता ओर राजनीतिक विशेषज्ञों ने जवाब दिया है, पढ़िए पूरी खबर.

Midterm Elections In Bihar: बिहार में मध्यावधि चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है, आरजेडी ने कहा है कि सरकार हड़बड़ी में नजर आ रही है और समय से पूर्व चुनाव करवाना चाहती है. वहीं जेडीयू नेता का कहना है कि नीतीश कुमार का कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड रहा है. चुनाव बिहार में समय पर होगा. हालांकि राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि नीतीश कुमार किसी हड़बड़ी में नहीं हैं.  

मध्यावधि चुनाव पर कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा? 

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि बीजेपी से डरकर नीतीश कुमार मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहे हैं. आधे अधूरे काम का उद्घाटन और शिलान्यास, अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग बता रहा है कि नीतीश कुमार चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जेडीयू विधायकों को अरुणाचल में तोड़ दिया था. नीतीश कुमार समझ रहे हैं कि ज्यादा दिन पीएम मोदी के साथ रहे तो सांसद भी टूट जाएंगे. 

आरजेडी के मृत्युंजय का कहना है कि जिन चार सीटों पर उप चुनाव होने थे उसकी भी घोषणा अभी तक नहीं हुई और नीतीश कुमार ताबड़तोड़ उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं, इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं. सरकार में बैचानी है, जल्दीबाजी में काम करके लुभावने वादे करके चुनाव करा लेंगे.

वहीं जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार ने हमेशा अपना कार्यकाल पूरा किया है, कोई हड़बड़ी नहीं है. 2025 नवंबर के आसपास ही चुनाव होंगे. बिहार की जनता ने 2025 नवंबर तक के लिए नीतीश कुमार को अपना सीएम चुना है और चुनाव अपने टाइम पर ही होगा. 

इस सिलसिले में बिहार के राजनीतिक जानकार का  मानना है कि नीतीश कुमार किसी हड़बड़ी में नहीं है चुनाव तय समय पर होगा. विपक्ष खुद हड़बड़ी और गड़बड़ी में है. नीतीश कुमार की यूएसपी उनके साथ है. सभी पार्टियां अपनी तैयारी भी उसी हिलाब से कर लरही हैं. प्रशांत किशोर जो इस बार सबसे ज्यादा मुखर हैं, वो भी यही कह रहे हैं कि 2025 में चुनाव होगा. उनसे बड़ा रणनीतिकार कौन है. इसलिए बिहार में चुनाव अपने समय पर ही होंगे. 

नीतीश कुमार का कार्यकाल नवंबर 2025 तक

दरअसल लोकसभा के बाद बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव होने थे, लेकिन अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है. इसे लेकर ये चर्चा तेज है कि महाराष्ट्र और दिल्ली के साथ बिहार में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसके पक्ष में दिख रहे हैं. वैसे तो नीतीश कुमार का कार्यकाल नवंबर 2025 तक है, लेकिन कई ऐसे कारण हैं जो चुनाव तय समय से पहले हो सकते है. हालांकि जेडीयू ने साफ कहा है कि समय से पहले कोई चुनाव नहीं होगा. 

ये भी पढ़ेंः 'NDA सरकार हिंदुस्तानियों को धर्म में उलझा कर रखना चाहती है', BJP के साथ नीतीश कुमार पर भी बरसे कांग्रेस के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
Rajya Sabha Election 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Gopalganj Bridge Collapsed: बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget