एक्सप्लोरर

..तो इसलिए आतंकवादियों ने पहलगाम में कर दिया हमला? JDU नेता केसी त्यागी ने बताई वजह

Pahalgam, Pahalgam Terror Attack: केसी त्यागी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आतंकवाद पर और आतंक की घटनाओं पर काफी काबू पाया गया था. इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इस घटना को लेकर कहा कि ये गंभीर विषय है. केसी त्यागी ने साफ कहा कि लंबे समय से घाटी में शांति कायम थी और यह सीमा पार के आतंकियों को कबूल नहीं था. इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है.

केसी त्यागी ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में आतंकवाद पर और आतंक की घटनाओं पर काफी काबू पाया गया था. भारत सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि आतंकवादी फिर सिर उठाने की हिम्मत ना करें. आज समूचे राष्ट्र को एकजुट होकर इनके (हमलावरों के) मंसूबों को कमजोर करना चाहिए."

श्रवण कुमार बोले- इस घटना से पूरा देश मर्माहत

उधर बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि इस घटना से पूरा देश मर्माहत है. जिस तरह से क्रूरता पूर्वक इस घटना को अंजाम दिया गया ऐसे कायर लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस घटना से मानवता शर्मसार हुई है. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उन्होंने कामना की.

उमेश कुशवाहा ने भी घटना पर जताया दुख

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी पहलगाम की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुआ आतंकी हमला न केवल अत्यंत दुखद और निंदनीय है, बल्कि यह मानवता के विरुद्ध एक कायरतापूर्ण कृत्य भी है. इस जघन्य घटना में जिन निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर लालू यादव का बड़ा बयान, तेजस्वी ने क्या कहा? जानिए

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget