एक्सप्लोरर

Bihar Politics: शराबबंदी कानून में संशोधन के मुद्दे पर JDU ने साधी चुप्पी, पूर्व मंत्री ने abp से कहा- इस संबंध में नहीं है जानकारी

पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा, " ऐसा कौन सा राज्य है, जहां पर जहरीली शराब से मौत की सूचना नहीं प्राप्त हुई है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि वर्धा में भी ऐसी सूचना मिलती है."

पटना: बिहार में लागू शराबबंदी कानून में आने वाले दिनों में बदलाव होने तय है. इस बाबत तैयारी भी की जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद से बिहार का सियासी पारा चढ़ना शुरू हो गया है. एक ओर जहां विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के नेता फिलहाल इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे है. कानून में संशोधन के संबंध में मंगलवार को जब एबीपी ने जेडीयू नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार से बात की तो उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं कहा.

शराबबंदी कानून को सर्वदलीय सहमति

पूर्व मंत्री ने कहा, " बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. उसके सक्षम प्रावधान है. वर्तमान समय में यह प्रावधान यहां पर लागू है. इस संबंध में कोई ताजा जानकारी नहीं है. अगर कानून में कोई परिवर्तन या संशोधन की बात है, तो मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है. पहली बात ये कि शराबबंदी कानून सर्वदलीय सहमति से लागू है और सर्वदलीय संकल्प है. वहीं, इसे सर्वदलीय समर्थन भी प्राप्त है. कानून के सकारात्मक नतीजे भी सरकार को मिले हैं.

सभी जगह होती हैं घटनाएं

उन्होंने अन्य राज्यों का जिक्र करते हुए कहा, " ऐसा कौन सा राज्य है, जहां पर जहरीली शराब से मौत की सूचना नहीं प्राप्त हुई है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि वर्धा में भी ऐसी सूचना मिलती है. लेकिन प्रशासन का दायित्व होता है कि कानून के तहत कार्रवाई करे. वही कार्रवाई दूसरे राज्यों में भी हुई है, जहां शराबबंदी कानून नहीं लागू है. वहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं. सरकार अपने दायित्व का पालन करती है. ऐसे में मूल विषय है, शराबबंदी को लागू करना है.

Exclusive: बिहार में शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन को लेकर abp पर पक्की खबर, नहीं होगा केस, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

प्रधानमंत्री ने की थी सराहना

उन्होंने कहा, " 5 जनवरी, 2017 को जब महागठबंधन की सरकार थी और 350वां प्रकाश उत्सव था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार ने यह बेहतर फैसला लिया है. सभी संगठनों को इसका सहयोग करना चाहिए. उस समय समीक्षा का तो कोई निर्देश नहीं दिया था. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विपक्ष में रहते हुए भी उस समय इस बाबत बनाए गए ह्यूमन चेन में हिस्सा लिया था. 

वहीं, मांझी और बीजेपी के नेताओं द्वारा लगातार कानून पर सवाल उठाए जाने के संबंध में कहा कि उन्होंने विधानमंडल में कानून का समर्थन किया था. अब वे सवाल उठा रहे हैं तो वो ही जानें. हम तो कहेंगे कि शराबबंदी में अगर कोई मीन और मेख निकालते हैं और आलोचना करते हैं, तो वे सीधे बात करें. पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर अपने नजरिये को पेश करना चाहिए. मार्च में सत्र आ रहा है, उसमें प्रस्ताव रखें.

बिहार में सत्ता पलट संभव नहीं 

बिहार में सत्ता पलट के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है. लालू यादव (Lalu Yadav) 24 नवंबर, 2005 से लगातार दंडवत कर रहे हैं. जब वो सफल नहीं हो पाए तो उनके पुत्र तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सफल होने की कोई बात ही नहीं है. कानून के उल्लंघन के संबंध में उन्होंने कहा कि ये कोई दावा नहीं कर सकता कि अगर कानून है तो अपराध नहीं होगा. कुछ लोग तो गड़बड़ करेंगे ही. ऐसे में उन पर कार्रवाई हो इस बाबत मुकम्मल व्यवस्था है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: आरजेडी ने बताया क्यों फेल है बिहार में शराबबंदी, अब कानून में संशोधन से पहले लालू यादव की पार्टी ने रख दी शर्त

Bihar Corona Guidelines: बिहार में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, लागू नहीं होगा कोई नया प्रतिबंध, पढ़ें आमिर सुबहानी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget