एक्सप्लोरर

विजय कुमार सिन्हा के बयान पर JDU ने दिया करारा जवाब, कहा- 'बिना नीतीश कुमार के…'

Bihar Politics: जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को बड़बोला नेता बताया है. कहा कि बीजेपी के जो लोग उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं उन पर बीजेपी खुद कार्रवाई करेगी. 

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के एक बयान के बाद अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी खालिद अनवर (JDU MLC Khalid Anwar) ने करारा जवाब दिया है. गुरुवार (26 दिसंबर) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में खालिद अनवर ने साफ शब्दों में कहा कि बिना नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बीजेपी का बिहार में कोई औचित्य या अस्तित्व नहीं है. 

'उल्टा सीधा बयान देने वालों पर बीजेपी करेगी कार्रवाई'

खालिद अनवर ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को बड़बोला नेता बताया. उन्होंने कहा कि ये लोग अपनी कुर्सी, राजनीति चमकाने के लिए उल्टे सीधे बयान देते हैं. बिना नीतीश कुमार यह लोग कुछ भी नहीं हैं. बीजेपी के जो लोग उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं उन पर बीजेपी खुद कार्रवाई करेगी. 

आगे कहा, "बीजेपी के जो नेता यह नहीं बोल रहे हैं कि दोबारा सरकार बनने पर नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे वह बेईमानी कर रहे हैं. वैसे नेताओं को उन्हें अपनी सीट को जीतना मुश्किल होगा." दूसरी ओर बिहार में 24 घंटे में हुई 7-8 हत्याओं पर उन्होंने कहा कि कानून का राज है. घटना दुखद है. जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

विजय कुमार सिन्हा के किस बयान पर हो रही सियासत?

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विजय कुमार सिन्हा ने अपने बयान में यह कहा था कि मिशन अभी अधूरा है. जब बिहार में बीजेपी की अपनी सरकार होगी तब ही अटल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. हालांकि बाद में विजय कुमार सिन्हा ने इस पर सफाई दी. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर आरजेडी ने पेश किया है.

विजय कुमार सिन्हा के इसी बयान के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई. इसके बाद अब जेडीयू नेता खालिद अनवर ने एक तरह से करारा जवाब देते हुए बता दिया है कि नीतीश कुमार के बिना कुछ भी संभव नहीं है. सीधे तौर पर उन्होंने विजय सिन्हा पर पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'नीतीश कुमार ही अटल बिहारी वाजपेयी के सच्चे सहयोगी...', विवाद के बाद विजय सिन्हा ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
Bihar News: कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल

वीडियोज

War Tension का असर: Gold-Silver बनेंगे Superhit Investment?| Paisa Live
Bollywood News: कंगना रनौत की पर्सनल लाइफ पर फिर उठे सवाल
Tum se Tum Tak:😮Aryavardhan की नई चाल, खेल-खेल में ससुर जी का दिल जीतने की तैयारी (01-03-2026)
US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक? जानें प्लानिंग की इनसाइड स्टोरी
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक?
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'शहरों पर बमबारी, नागरिकों की हत्या...', ममदानी ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को लेकर क्या कहा?
'शहरों पर बमबारी, नागरिकों की हत्या...', ममदानी ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को लेकर क्या कहा?
जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल
जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल
कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मैच? जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI मैच? जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Embed widget