एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: PM के भाषण पर JDU ने दी प्रतिक्रिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मकसद पर कही बड़ी बात

JDU Reaction: पीएम मोदी के भाषण को लेकर राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस पर जेडीयू के सचिव राजीव रंजन ने शनिवार को पलटवार करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला.

पटना: संसद में पीएम मोदी के भाषण पर जेडीयू के सचिव राजीव रंजन ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पीएम संसद में अपने दो घंटे के भाषण में सिर्फ केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे और विपक्ष की नाकामी गिनाते रहे. इसी मकसद के साथ वह भाषण देने आए थे. अपने भाषण की शुरुआत में ही उनको मणिपुर पर बोलना चाहिए था. मणिपुर में जो हिंसा हुई, बहू बेटियों की इज्जत लूटी गई. लोग हथियार उठा लिए. पलायन किए. यह सब के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. पीएम मोदी यह दिखाने की कोशिश किए कि विपक्ष के कारण यह हुआ. संसद के मानसून सत्र में विपक्ष मणिपुर पर चर्चा चाहता था.

'विपक्ष को किसी चमत्कार की नहीं उम्मीद थी'

राजीव रंजन ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के वोट को लेकर विपक्ष को किसी चमत्कार की नहीं उम्मीद थी. हम लोग पीएम मोदी के घंमड, केंद्र सरकार की नींद को तोड़ना चाहते थे. पीएम विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बता रहे थे. बेइज्जत करने की कोशिश कर रहे थे. विपक्ष सदन से चला गया. पीएम मणिपुर पर गंभीर हो जाएं. मणिपुर जाएं, लेकिन इसके लिए उनके पास समय नहीं है.
 
पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला

बता दें बीजेपी के क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. मोदी ने कहा कि विपक्ष के लोग बीच से ही भाग गए. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर गए थे. वे नहीं चाहते थे कि वोटिंग हो. वोटिंग होती तो घमंडिया गठबंधन की पोल खुल जाती. कौन किसके साथ है ये दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता. विपक्ष के लोग इसलिए बचने के लिए भाग गए. इन लोगों ने मणिपुर के लोगों के साथ विश्वासघात किया. सत्र प्रारंभ होने से पहले गृहमंत्री ने चिट्ठी लिखकर कहा था कि मणिपुर पर चर्चा होनी चाहिए. इतने संवेदनशील विषय पर पक्ष विपक्ष में विस्तार से बात होती तो मणिपुर के लोगों को भी मरहम लगता और समस्या के समाधान के रास्ते निकल आते, लेकिन ये लोग मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहते थे.

ये भी पढ़ें: Mahagathbandhan Government In Bihar: BJP ने महागठबंधन सरकार के 1 साल पूरा होने को बताया 'विकास की पुण्यतिथि और सुशासन की बरसी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget