एक्सप्लोरर

JDU नेता संजय झा ने CM नीतीश को लेकर किया बड़ा दावा, ललन सिंह ने लालू परिवार पर बोला हमला

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि आज महिलाए समाज में तेजी से आगे बढ़ रही है. कदम से कदम मिलाकर चल रही है. नीतीश कुमार लगातार महिलाओं को सशक्त कर रहे हैं.

Bihar News: बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुटी नजर आ रही है. एनडीए और महागठबंधन द्वारा अपनी-अपनी जीत का दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच  जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि दलितों के लिए जितना काम नीतीश कुमार ने किया है उतना किसी ने नहीं किया है. 2005 के बाद दलितों के लिए नीतीश कुमार ने कई ऐसे फैसले लिए जिनसे उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है. आर्थिक सामाजिक तौर पर भी दलित काफी मजबूत हुए.

उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है. असली स्वर्णिम काल बिहार का अब आया है. आने वाले 5 साल में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा. डबल इंजन सरकार का फायदा बिहार को मिल रहा है. एनडीए 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा. बिहार को बैक गियर में नहीं टॉप गियर में लेकर जाना है.

‘महिलाए समाज में तेजी से आगे बढ़ रही है’
वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने उन्होंने नारा दिया ‘न्याय के साथ विकास, समाज के हर तबके का विकास. लेकिन जो समाज में हाशिए पर थे उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का संकल्प लिया और आज दलितों की हालत में बड़ा परिवर्तन आया. उन्होंने कहा कि समाज का तब तक विकास नहीं हो सकता जब तक महिलाओं का विकास नहीं होता. महिलाओं के लिए पंचायत में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है. आज महिलाए समाज में तेजी से आगे बढ़ रही है. कदम से कदम मिलाकर चल रही है. नीतीश कुमार लगातार महिलाओं को सशक्त कर रहे है.

ललन सिंह ने लालू परिवार पर साधा निशाना
ललन सिंह ने लालू यादव के शासनकाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने परिवार को ही बढ़ाते रहे है. महिलाओं के पंचायत में आरक्षण में भी रुकावट डाली है. लेकिन नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायत में आरक्षण दिया. आज वो लोग शासन का सपना देख रहे है उनसे सतर्क रहिएगा, ऐसे लोगों के सपने को चूर-चूर करना है.

यह भी पढ़ें: नेपाल में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, रक्सौल के कई लोग फंसे, कर्फ्यू लगने से सीमा सील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget