एक्सप्लोरर

संसद में पेश होने से पहले ही वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर JDU में असंतोष! मंत्री जमा खान का बड़ा बयान

Waqf Amendment Bill: वक्फ संसोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट लोकसभा में बजट सत्र में पेश होगी. इसी सत्र में केंद्र सरकार इस विधेयक को पारित करा सकती है, लेकिन NDA में असंतोष देखने को मिल रहा है.

JDU  Minister Jama Khan: बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने वक्फ संसोधन विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए प्रश्न खड़े किए हैं कि ऐसा कुछ भी न हो जिससे किसी धर्म के लोगों को परेशानी हो जाए. उनको यह महसूस हो कि उनके साथ अन्याय हुआ है. ऐसा कुछ भी न हो, जिससे किसी को चोट पहुंचे. JPC की रिपोर्ट पेश होनी है, लेकिन ऐसा कुछ न हो जिससे किसी को ठेस पहुंचे. 

जमा खान ने वक्फ संसोधन विधेयक पर क्या कहा?

जमा खान ने कहा कि तमाम समाज धर्म के लोग देश में रहते हैं. सबने त्याग और तपस्या से देश को आगे बढ़ाया है. सीएम नीतीश सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं. वक्फ संशोधन विधेयक में क्या क्या है वो अभी क्लियर नहीं है. रिपोर्ट आई नहीं है. इसलिए कन्फ्यूजन है. कुछ बिंदु ऐसे हैं, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं. उस पर लिखकर हम लोग दिए हैं. उन बिंदुओं पर ध्यान दिया जाए. JPC में सभी दलों के लोग हैं. उनकी बात सुनते हुए काम हो. देश में भाईचारा सौहार्द बना रहना चाहिए. देश में रहने वाले किसी एक को दुख होगा तो पूरा देश परेशान होगा. 

बता दें कि वक्फ संसोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट लोकसभा में बजट सत्र में पेश होगी. इसी सत्र में केंद्र सरकार इस विधेयक को पारित करा सकती है, लेकिन NDA में असंतोष देखने को मिल रहा है. वहीं केंद्र का कहना है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 का मकसद डिजिटलीकरण, बेहतर ऑडिट, बेहतर पारदर्शिता और अवैध रूप से कब्जे वाली संपत्तियों को वापस लेने के लिए कानूनी सिस्टम में सुधारों को लाकर इन चुनौतियों को हल करना है. 

विपक्ष का संघीय ढांचे को खतरा पहुंचाने का आरोप 

वहीं विपक्ष आरोप लगा रहा है कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के हक को कमजोर करेगा और भारत के संघीय ढांचे को खतरा पहुंचा सकता है. विपक्ष ने सत्तारूढ़ दल पर वक्फ बोर्डों की स्वायत्तता को कमजोर करने और मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए विधेयक का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ेंः बिहार में रोजगार की राजनीति: चुनावी साल में सरकारी नौकरियों का बड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget