एक्सप्लोरर

'पति और बेटा को जेल भिजवा दिए... तुम लोगों को भी मार देंगे', JDU विधायक बीमा भारती को धमकी

JDU MLA Bima Bharti Threat: बीमा भारती ने पटना के सचिवालय थाने में इसकी शिकायत की है. आरोप लगाया है कि गाली-गलौजी के बाद जान से मारने की धमकी मिली है.

पटना: जेडीयू की विधायक बीमा भारती (Bima Bharti) को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बीमा भारती ने सचिवालय थाने में पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि उनके सरकारी मोबाइल पर मंगलवार (13 फरवरी) की रात एक नंबर से कॉल आया था. धमकी देने वाले ने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी दी.

धमकी देने वाले ने कहा कि फ्लैट में घुसकर जान मार देंगे. पति और बेटा को जेल भिजवा ही दिए तुम लोगों को भी मार देंगे. बीमा भारती ने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि जिस समय उनको धमकी भरा कॉल आया था उस समय जेडीयू विधायक गोपाल मंडल भी उनके घर पर मौजूद थे.

शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

जेडीयू विधायक की ओर से आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दें बीमा भारती विधानसभा में उस वक्त मौजूद नहीं थीं जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हो रही थी. जेडीयू विधायकों की बैठकों में भी नहीं आ रही थीं. आरजेडी के संपर्क में थीं ऐसी बात सामने आई थी, लेकिन बीमा भारती ने इन आरोपों को नकारा था. पहले भी बागी रुख अपना चुकी हैं.

गौरतलब हो कि बीमा भारती के पति अवधेश मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने अभी आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है. बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है. इसके बाद बीमा ने कहा था कि जानबूझकर सरकार परेशान कर रही है. अब उन्होंने फोन पर धमकी की शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन में जिक्र किया है कि उन्हें मोबाइल नंबर 9462973832 से फोन आया था और धमकी दी गई है.

यह भी पढ़ें- आरा में सुपारी देकर करा दी दोस्त की हत्या, 2 लाख में डील, 50 हजार एडवांस, सामने आई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'वो राज्यसभा जा रहे हैं क्योंकि जिस सरकार...'
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget