एक्सप्लोरर

EZC Meeting: सीएम नीतीश और अमित शाह की मुलाकात के बीच जारी अटकलों पर JDU का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

JDU Neeraj Kumar: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने रविवार को एबीपी न्यूज़ से बात की. उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन एकजुट है. बैठक से पहले अमित शाह से मांग भी की है.

पटना: राजधानी पटना में रविवार (10 दिसंबर) को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council Meeting) की होने वाली बैठक पर सबकी नजरें हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी शामिल होंगे. बैठक के माध्यम से दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकातों को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. इन सबके बीच जेडीयू का बड़ा बयान आया है.

रविवार को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय परिषद की होने वाली बैठक में आज अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात होगी. इसको लेकर किसी भी तरह की अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है. कयासबाजी न की जाए. बिहार में महागठबंधन एकजुट है. विशेष पैकेज का पैसा भी पूरा नहीं मिला. वह वादा भी पूरा करें.

'बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा'

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले जेडीयू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग भी की है. नीरज कुमार का कहना है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. एक बड़ा मसला कोसी हाई डैम का है, यह बने. इसके बनने से बिहार को बाढ़ की कहर से मुक्ति मिलेगी.

15 महीने बाद अमित शाह और नीतीश दिखेंगे साथ

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री करीब 15 महीनों के बाद एक साथ दिखेंगे. हालांकि इस बैठक में बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सीएम को भी आना था लेकिन वो नहीं आ रहे. उनकी जगह उनके प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे.

कितने बजे से क्या है कार्यक्रम?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:20 बजे दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे. 1:40 पर शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 2:00 बजे गृह मंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन पहुंचेंगे. संवाद भवन में 2:00 बजे बैठक शुरू हो जाएगी और शाम 5:00 बजे तक बैठक चलेगी. शाम 5:00 बजे से शाम 6:00 तक अमित शाह मुख्यमंत्रियों/राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ हाई टी करेंगे. अमित शाह यहां से स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे. यहां 6 से 7 बजे तक बिहार बीजेपी के कुछ नेताओं से मिलेंगे. इसके बाद शाम 7:20 पर गृह मंत्री पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- EZC Meeting: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की आज पटना में बैठक, अमित शाह और CM नीतीश होंगे आमने-सामने, क्या होगा खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल यादव बोले, 'जब आप हमें...'
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल ने कही बड़ी बात
'कट्टर ईमानदार होने का दावा धीरे-धीरे बेनकाब', शराब नीति को लेकर मंत्री आशीष सूद का AAP पर हमला
'कट्टर ईमानदार होने का दावा धीरे-धीरे बेनकाब', शराब नीति को लेकर मंत्री आशीष सूद का AAP पर हमला
बिहार: राज्यसभा चुनाव के लिए होगी वोटिंग, 6 में से किसी भी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया नाम
बिहार: राज्यसभा चुनाव के लिए होगी वोटिंग, 6 में से किसी भी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया नाम

वीडियोज

Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget