एक्सप्लोरर

JDU में पद मिलते ही मनीष वर्मा का बड़ा बयान, CM नीतीश के 'खास' ने दिल्ली तक बढ़ाया सियासी पारा!

Manish Kumar Verma JDU National General Secretary: मनीष वर्मा ने बीते मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ली थी. इसके दो दिन बाद पार्टी में अहम जिम्मेदारी दे दी गई.

Manish Kumar Verma: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मनीष कुमार वर्मा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. गुरुवार (11 जुलाई) को जेडीयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया. अब जेडीयू में जब मनीष कुमार वर्मा को जिम्मेदारी वाला पद मिल गया तो उन्होंने अपने बयान से दिल्ली तक का सियासी पारा बढ़ा दिया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार (11 जुलाई) को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा या पैकेज की मांग को जोरदार तरीके से रखेगी. बता दें कि मनीष वर्मा ने बीते मंगलवार को ही पार्टी की सदस्यता ली थी. इसके बाद नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले मनीष वर्मा को दो दिन बाद पार्टी में अहम जिम्मेदारी दे दी गई.

'नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए अगला विधानसभा चुनाव'

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में जेडीयू के बेहतर प्रदर्शन का हवाला देते हुए वर्मा ने कहा कि पार्टी का मानना है कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर फिलहाल कोई अन्य विचार नहीं है. हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस मुद्दे पर चुनाव करीब आने पर फैसला करेगा. बिहार में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

राजग में बीजेपी के अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी, जेडीयू और बिहार के कुछ छोटे दल शामिल हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी मनीष वर्मा को पार्टी का प्रमुख चेहरा बना सकते हैं, जो मुख्यमंत्री की तरह कुर्मी जाति और उनके गृह जिले नालंदा से आते हैं.

मनीष वर्मा ने नीतीश कुमार के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे पूरा करेंगे. ओडिशा कैडर के अधिकारी वर्मा ने प्रतिनियुक्ति पर नौ साल तक कुमार के अधीन काम किया. उन्होंने बाद में आईएएस छोड़ दिया क्योंकि मुख्यमंत्री ने उन्हें कुछ प्रमुख सरकारी निकायों के सदस्य के रूप में शामिल किया था.

यह भी पढ़ें- 'मैं लोगों को बता दूं कि नीतीश कुमार...', प्रशांत किशोर ने बता दी CM के राजनीति करियर की 'एक्सपायरी' डेट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget